फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Foundation day of Bhakiyu Lokshakti celebrated by cutting cake

Saharanpur News: केक काट कर मनाया भाकियू लोकशक्ति का स्थापना दिवस

Tue, 29 Nov 2022 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Nov 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Foundation day of Bhakiyu Lokshakti celebrated by cutting cake
बेहट के मढ़ती में केक काटकर स्थापना दिवस मनाते भाकियू लोकशक्ति के पदाधिकारी - फोटो : SAHARANPUR
बेहट (सहारनपुर)। भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति का पांचवां स्थापना दिवस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया।
विज्ञापन

गांव मढ़ती के पास एक फार्म हाउस पर आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रीय सचिव योगेंद्र चौहान ने कहा कि उनका संगठन जाति और धर्म से ऊपर उठकर किसानों, मजदूरों और व्यापारियों के हक अधिकारों के लिए लड़ रहा है। हिमाचल प्रदेश के प्रदेश महासचिव सरदार श्रवण सिंह ने कहा कि भाकियू लोक शक्ति ईमानदारी के साथ संगठनात्मक रूप से किसान, मजदूर, व्यापारियों व सभी वर्गों व हितों की लड़ाई लड़ रही है। पश्चिम प्रदेश अध्यक्ष व हिमाचल प्रदेश प्रभारी मनबीर सिंह राणा ने कहा कि आज से पांच वर्ष पहले 29 नवंबर को भाकियू लोकशक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्योराज सिंह के द्वारा यूनियन की स्थापना किसान हितों की लड़ाई लड़ने के उद्देश्य से की गई थी। इसलिए यूनियन के समस्त पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का दायित्व बनता है कि वह उन उद्देश्यों को पूरा करें।

कार्यक्रम को हिमाचल प्रदेश महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष ममता चौहान, जिलाध्यक्ष ठाठ सिंह राणा, मिर्जापुर के प्रधान प्रतिनिधि मो. हिदायत, जिला उपाध्यक्ष समय सिंह नोटियाल, पूर्व प्रधान अशोक कुमार, जिला प्रभारी सोनी राणा व तहसील अध्यक्ष भीम राणा ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में रमेश कश्यप, वाजिद चौधरी, सद्दाम हुसैन, मुन्ना लाल डीलर, अरुण सैनी, पूर्व प्रधान राजेश कश्यप, जगराम, विकास कुमार अमित भास्कर, डीलर बलविंदर सिंह, संदीप कुमार, सुधीर कुमार, अमन राणा, सुभाष कुमार व संजय सैनी आदि की मौजूदगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed