फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Former village head has died in car accident in Saharanpur city

दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार कार ने स्कूटी में मारी टक्कर, पूर्व प्रधान की मौत, परिवार में पसरा मातम

Wed, 24 Apr 2024 08:28 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Wed, 24 Apr 2024 08:28 PM IST
सार

Saharanpur News : सहारनपुर में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां तेज रफ्तार कार ने स्कूटी में टक्कर मार दी, जिसमें पूर्व प्रधान की मौत हो गई। वहीं, परिवार में मातम पसर गया।

विज्ञापन
Former village head has died in car accident in Saharanpur city
पूर्व प्रधान का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहारनपुर जनपद के देवबंद में गंगोह-भायला मार्ग पर कार की टक्कर से स्कूटी सवार नूरपुर गांव के पूर्व प्रधान गंगाराम की मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में मातम पसर गया।

विज्ञापन


नूरपुर गांव निवासी पूर्व प्रधान गंगाराम (57) बुधवार की शाम स्कूटी पर सवार होकर किसी काम से भायला गांव जा रहे थे। जब वह गंगोह-भायला मार्ग स्थित लबकरी गांव पहुंचे तो पीछे से आई तेज रफ्तार कार ने स्कूटी में टक्कर मार दी। जिसमें गंगाराम घायल हो गए।

विज्ञापन

सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और उन्हें निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया। जहां से नाजुक हालत के चलते उन्हें रेफर कर दिया गया। परिजन उन्हें मुजफ्फरनगर लेकर जा रहे थे। लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। अचानक हुई मौत से परिवार में मातम पसर गया।

यह भी पढ़ें: Mayawati Rally: हाजी याकूब ने मायावती को भेंट किया सोने का मुकुट, नारों से गूंज उठा मैदान, देखें तस्वीरें

पुलिस का कहना है कि हादसे के बाद कार सवार मौके से फरार हो गया। मामले की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: UP: इकरा हसन को बताया पाकिस्तानी, फेसबुक पर फोटो के साथ की टिप्पणी, खूब वायरल हो रहा मामला, कार्रवाई की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed