फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Former partner, along with son, defrauded him of Rs 5.81 lakh

Saharanpur News: पूर्व पार्टनर ने बेटे संग मिलकर की 5.81 लाख रुपये की धोखाधड़ी

Sat, 04 Oct 2025 12:50 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sat, 04 Oct 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
Former partner, along with son, defrauded him of Rs 5.81 lakh
सहारनपुर। थाना जनकपुरी क्षेत्र क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति ने अपने पूर्व पार्टनर और उसके बेटे पर फर्म खाते से 5.81 लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। फर्म का पासवर्ड इस्तेमाल कर ट्रांजेक्शन की गई। इस मामले में कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने बाप-बेटे के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

देहरादून रोड पर लक्ष्मणपुरम निवासी संजय कुमार ने बताया कि वर्ष 2020 में किसान प्रिंटर्स एंड पैकर्स नाम से एक फर्म की स्थापना की थी। फर्म में सरोज यादव, नसीब सिंह वर्मा, प्रांकुर सिंह, सचिन कुमार और संजय कुमार स्वयं हिस्सेदार थे। बाद में 27 नवंबर 2023 को नसीब सिंह वर्मा, प्रांकुर सिंह और सचिन कुमार ने अपनी हिस्सेदारी समाप्त कर दी थी। पीड़ित संजय कुमार ने बताया कि समझौते के तहत नसीब सिंह वर्मा को 3.49 लाख रुपये की पूर्ण राशि अदा की गई थी। उसके बाद उनका फर्म से कोई लेना देना नहीं रहा।
विज्ञापन

आरोप है कि नसीब सिंह वर्मा ने अपने बेटे दिवाकर के मोबाइल नंबर को फर्म से जोड़े रखा। फर्म की आईडी व पासवर्ड का दुरुपयोग करते हुए 19 व 20 दिसंबर 2023 को 5.82 लाख रुपये फर्म के खाते से अपने खाते में ट्रांसफर कर लिए। इससे फर्म को नुकसान हुआ। पीड़ित ने विपक्षी पक्ष से बात करने की कोशिश की गई। इस पर उसे जान से मारने की धमकी दी गई। छह फरवरी 2024 को पीड़ित ने थाना जनकपुरी में शिकायत की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। पीड़ित कोर्ट पहुंचा। अब कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने नसीब सिंह वर्मा और उसके बेटे दिवाकर के खिलाफ केस दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed