फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Former MLC Haji Iqbal partner Naseem sent to jail by court in Saharanpur

बड़ी कार्रवाई: पूर्व एमएलसी हाजी इकबाल के सहयोगी नसीम को भेजा जेल, सामने आया अकूत संपत्तियों का राज

Thu, 21 Apr 2022 08:35 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Thu, 21 Apr 2022 08:35 PM IST
सार

अकूत संपत्तियों का राज सामने आया तो पुलिस ने खनन कारोबारी पूर्व एमएलसी हाजी इकबाल के सहयोगी नसीम को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
Former MLC Haji Iqbal partner Naseem sent to jail by court in Saharanpur
आरोपी नसीम। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सहारनपुर जनपद में थाना मिर्जापुर पुलिस ने खनन कारोबारी पूर्व एमएलसी हाजी मोहम्मद इकबाल के सहयोगी गैंगस्टर के आरोपी मिर्जापुर निवासी नसीम पुत्र अब्दुल गफ्फार को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। आरोप है कि हाजी इकबाल की अकूत संपत्तियां नसीम के नाम पर हैं।

विज्ञापन


सीओ बेहट मोहम्मद रिजवान ने बताया कि नसीम को कासमपुर पुलिया के पास से गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया है। बताया कि नसीम के नाम कई बेनामी अकूत संपत्तियां हैं जो हाजी इकबाल ने उसके नाम करा रखी हैं। इनमें लखीमपुर खीरी, सीतापुर एवं गोरखपुर की तीन चीनी मिलों में नसीम डायरेक्टर है। 
विज्ञापन


इसके साथ ही गोल्डन एग्रीकल्चर लिमिटेड के नाम से गांव शफीपुर, शाहपुर गाड़ा एवं फतेहपुर टांडा में स्थित छह सौ बीघा जमीन शामिल है। जबकि आरोपी और उसके दोनों बेटे मजदूरी करते हैं। बावजूद इसके खुद नसीम के नाम 87 बीघा जमीन एवं बाग और बेटे नदीम के नाम 35 बीघा जमीन है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: अरबपति अकबर के बड़े राज: विदेशों तक फैला था गो-तस्कर का नेटवर्क, अब सामने आई ये सच्चाई, अफसर भी हैरान

सीओ ने बताया कि ये सभी संपत्ति हाजी इकबाल की है। जो हाजी इकबाल द्वारा इसके नाम कराई गई हैं। उन्होंने बताया कि इस बारे में और जानकारी जुटाई जा रही है। बताया कि नसीम के खिलाफ गोमती नगर लखनऊ में कंपनी एक्ट की धाराओं एवं एससीएसटी और गैंगस्टर एक्ट में मिर्जापुर थाने में रिपोर्ट दर्ज है। 

यह भी पढ़ें: दुनिया में छाए पढ़ाई के अनोखे टिप्स: शिक्षिका अल्पना को हर कोई कर रहा सलाम, सोशल मीडिया पर भी कमाया बड़ा नाम

बता दें कि इससे पूर्व भी हाजी इकबाल के सहयोगी एवं गैंगस्टर के आरोपी पूर्व ब्लॉक प्रमुख राव लईक को एसआईटी द्वारा जेल भेजा जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed