फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Former MLA Ravindra Kumar left BSP and joined BJP in Saharanpur

बसपा को तगड़ा झटका: पूर्व विधायक रविंद्र ने थामा भाजपा का दामन, तीन दिन पहले मायावती के साथ मंच पर थे मौजूद

Tue, 16 Apr 2024 01:54 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Tue, 16 Apr 2024 01:54 PM IST
सार

Saharanpur News : सहारनपुर में बसपा को तगड़ा झटका लगा है। तीन दिन पहले बसपा की जनसभा में मायावती के साथ मंच पर दिखने वाले पूर्व विधायक रविंद्र मोल्हू ने भाजपा का दामन थाम लिया है।

विज्ञापन
Former MLA Ravindra Kumar left BSP and joined BJP in Saharanpur
बीच में बैठे पूर्व विधायक रदिंद्र कुमार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहारनपुर में तीन दिन पहले बसपा सुप्रीमो मायावती की चुनावी जनसभा में मंच पर दिखाई देने वाले पूर्व विधायक रविंद्र कुमार मोल्हू ने मंगलवार को बसपा को बड़ा झटका देकर भाजपा का दामन थाम लिया। माना जा रहा है कि भाजपा का कुनबा जिले में मजबूत होगा, जबकि बसपा के लिए बेहद चिंता की बात है। 

विज्ञापन


पिछले कुछ दिनों से पूर्व विधायक रविंद्र मोल्हू के भाजपा में शामिल होने की चर्चा खूब चल रही थी। वह लगातार गुपचुप तरीके से भाजपा में शामिल होने की कवायद में जुटे रहे। जिस पर मंगलवार को विराम लग गया।

विज्ञापन

बताया गया कि 14 अप्रैल को नागल के गांव भरतपुर सरसीना में बसपा सुप्रीमो की चुनावी जनसभा हुई थी, जिसमें रविंद्र मोल्हू भी शामिल हुए थे। उन्होंने जनसभा को संबोधित किया था। किसी को मालूम नहीं था कि वह फिर से भाजपाई हो जाएंगे।

रविंद्र मोल्हू रामपुर मनिहारान विधानसभा सीट से दो बार विधायक चुने जा चुके हैं। वह 2007 व 2012 में विधायक बनकर विधानसभा तक पहुंचे। इनके भाजपा में शामिल होने से बसपा को तगड़ा झटका लगा है। इससे पूर्व अक्तूबर 2019 में भी रविंद्र मोल्हू बसपा को छोड़कर भाजपा में आए थे।

यह भी पढ़ें: भयावह मंजर: न थम रहे आंसू न रुक रहीं सिसकियां, मासूमों सहित जिंदा जल गए थे सात लोग, घटना से हर कोई सहमा

विज्ञापन

जिलाध्यक्ष डॉ. महेंद्र सैनी, महानगर अध्यक्ष पुनीत त्यागी ने पूर्व विधायक रविंद्र मोल्हू को भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान महापौर डॉ. अजय कुमार, विधायक राजीव गुंबर, देवेंद्र निम, भाजपा लोकसभा प्रत्याशी राघव लखनपाल शर्मा शामिल रहे।

यह भी पढ़ें: Meerut: नौकरी छोड़ने वाले कर्मचारी को जूते-चप्पल से पीटा, पीड़ित ने एसएसपी को दिखाया वीडियो, कार्रवाई की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed