फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Former minister's farm house in Belgarh across Yamuna

यमुना पार बेलगढ़ में है पूर्व मंत्री का फार्म हाउस

Sun, 15 Nov 2020 10:32 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 15 Nov 2020 10:32 PM IST
विज्ञापन
Former minister's farm house in Belgarh across Yamuna
यमुना पार बेलगढ़ में है पूर्व मंत्री का फार्म हाउस
विज्ञापन

सहारनपुर। पूर्व मंत्री निर्मल सिंह कांग्रेस के कद्दावर नेता हैं। वह अंबाला के रहने वाले हैं और वहीं से विधायक बनने पर मंत्री भी रहे। हरियाणा सीमा में यमुना नदी किनारे बेलगढ़ गांव के निकट उनका घोड़ों का फार्म हाउस है। दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया गया कि गोवंश को गोली मारने की घटना वाले दिन भी पूर्व मंत्री अपने फार्म हाउस पर मौजूद थे।
अक्सर यमुना पार पहुंच जाते हैं जानवर
बेहट कोतवाली क्षेत्र का गांव बरथा कोरसी यमुना नदी के इस बार बसा है, जहां पर वन गुर्जरों के परिवार रहते हैं। उनके यहां पलने वाले दुधारू पशु यमुना नदी में पानी कम होने के चलते कई बार दूसरी तरफ चले जाते हैं। बृहस्पतिवार को भी वन गुर्जर के गोवंश यमुना नदी पार चले गए थे, तभी उनको गोली मार दी गई।
विज्ञापन

पहले तो टालने में ही लगी रही पुलिस
गोवंश को गोली मारने की घटना बृहस्पतिवार को हुई। शुक्रवार को हिंदू संगठन के कार्यकर्ता हरीश कौशिक उर्फ राष्ट्रवादी ने सोशल मीडिया पर घायल गोवंश के फोटो वायरल किए और कांग्रेस के पूर्व मंत्री पर गोली मारने का आरोप लगाया। इसके बाद भी बेहट कोतवाली पुलिस मामले को टालने में लगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed