सहारनपुर। ऑल इंडिया एससीएसटी रेलवे इंपलाइज एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी गठित की गई। इसमें सोमचंद शाखा अध्यक्ष और नीरज कुमार को शाखा सचिव की जिम्मेदारी दी गई।
रविवार को एसोसिएशन कार्यालय पर नव निर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत कार्यक्रम हुआ। अंबाला मंडल कार्यकारिणी सदस्य एवं मंडल संगठन सचिव पंकज कुमार ने बताया कि शाखा की नई टीम में सोमचंद अध्यक्ष, नीरज कुमार को सचिव के रूप में निर्वाचित किया गया है। उन्होंने बताया कि सहारनपुर में ऑल इंडिया एससीएसटी रेलवे इंपलाइज एसोसिएशन का गौरवमयी इतिहास रहा है। देेशभर में एसोसिएशन ने कर्मचारी हितों के साथ-साथ रेलवे की प्रगति में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया है। निर्वाचित होने वालों में अमित कुमार, सुशील चंद्रा, नलकेश कुमार, रामदेव प्रसाद, मांगेराम, बृजेश कुमार, अनिल कुमार, ओम कुमार, रेनु कुमार नरेंद्र कुमार, हरिओम मीणा, हिम्मत सिंह मीणा, अशोक, नेपाल, राजेश, विक्रम सिंह, मनोज कुमार व जोगिंद्र कुमार हैं। इस दौरान आगामी डॉ. भीमराव आंबेडकर परिनिर्वाण दिवस कार्यक्रम की रूपरेखा भी तैयार की गई।