फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Foreign deposits increased the administrative problem

विदेशी जमातियों ने बढ़ा दी थी प्रशासन की परेशानी

Fri, 10 Apr 2020 10:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
Foreign deposits increased the administrative problem
सहारनपुर में लॉकडाउन के दौरान ढोली खाल सीमा सील होने के दौरान अपने घरो से झांकते लोग - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। देश-विदेश से आने वाले तब्लीगी जमात के लोगों की सबसे अधिक दस्तक मंडल में सहारनपुर जनपद में हुई है। जनपद में कुल 57 विदेशियों की पहचान हुई है, जबकि मुजफ्फरनगर में 12 और शामली में 21 चिंह्ति किए गए हैं। सहारनपुर में कजाकिस्तान से आए जमातियों की तादाद 21 है।
विज्ञापन

तब्लीगी जमात के मंडल के आंकड़ों पर गौर करें तो सहारनपुर जनपद पर खतरा ज्यादा मंडरा रहा है। सहारनपुर में चिंता इसलिए और बढ़ी है क्योंकि किर्गिस्तान का एक जमाती कोरोना पॉजिटिव मिल चुका है और उसका उपचार कोविड-19 में चल रहा है। सहारनपुर जनपद में कजाकिस्तान के अलावा इंडोनेशिया के 19, सूडान के 5, मलयेशिया के दो, माली का एक, सीरिया का एक, सऊदी अरब का एक, मोरक्को का एक, इजरायल का एक, थाइलैंड का चार और ट्यूनेशिया का एक जमाती मौजूद है। मुजफ्फरनगर में विदेशी 12 जमातियों में सभी नेपाल के हैं। इसके अलावा यहां पर किसी अन्य देश के जमातियों की सूचना मंडल मुख्यालय नहीं है। शामली जनपद की बात करें तो बांग्लादेश के 12, नेपाल के 9 जमाती मौजूद हैं। मंडल के तीनों जिलों में करीब 90 विदेशी जमातियों की मौजूदगी है। इन सभी का सत्यापन हो चुका है।
विज्ञापन

आठ विदेशी जमातियों पर दर्ज किया गया है केस
मंडल मुख्यालय के अनुसार सहारनपुर के छह, मुजफ्फरनगर के एक और शामली के भी एक विदेशी जमाती पर मुकदमा दर्ज किया जा चुका है।
मंडल में इन देशों की जमातियों की है मौजूदगी
बांग्लादेश, इंडोनेशिया, नेपाल, कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, सूडान, मलेशिया, माली, सीरिया, सऊदी अरब, मोरक्को, इजराइल, थाइलैंड, डिजीढोटी, कीनिया, ट्यूनेशिया शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक फरवरी 2020 के बाद जिले, राज्य में प्रवेश करने वाले तब्लीगी जमात के विदेशी सदस्यों का सत्यापन किया जा चुका है। सभी क्वारंटीन में है। जिनका कोरोना पॉजिटिव है। उनका उपचार किया जा रहा है। सहारनपुर में एक और शामली में दो सहित तीन विदेशी जमातियों का उपचार चल रहा है। हर पल निगाह रखी जा रही है। प्रशासन स्थिति पर नजर रखते हुए हर पल अपडेट रहते हुए निर्णय ले रहा है।
संजय कुमार, कमिश्नर, सहारनपुर मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed