फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   For the widening of the railway road, the officials measured

रेलवे रोड के चौड़ीकरण के लिए अधिकारियों ने की पैमाइश

Tue, 03 Aug 2021 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 03 Aug 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
For the widening of the railway road, the officials measured
रेलवे रोड पर सड़क की नपाई करते पीडब्लूडी के अधिकारी व कर्मचारी - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। स्मार्ट सिटी योजना के तहत रेलवे रोड को स्मार्ट रोड के रूप में विकसित किया जाना है। जिसका काम चल रहा है। मंगलवार को नगर निगम के अधिकारियों की टीम ने रेलवे रोड पहुंचकर सड़क की पैमाइश की। सड़क पर दोनों ओर हुए अतिक्रमण को चिह्नित किया। इससे अतिक्रमणकारियों में खलबली मची रही।
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह पीडब्ल्यूडी व निगम के अधिकारी प्रवर्तन दल की टीम के साथ रेलवे रोड पहुंचे और सरकारी रिकॉर्ड के अनुसार सड़क पर फीता डालकर सड़क की नपाई शुरू की। कई दुकानदारों ने अधिकारियों से नाप तौल का कारण पूछा। निर्माण विभाग नगर निगम के सहायक अभियंता दानिश नकवी ने उन्हें बताया कि रेलवे का स्मार्ट सिटी योजना के तहत स्मार्ट रोड के रूप में निर्माण होना है। उसी के लिए यह नपाई की जा रही है। पैमाइश से पता चला है कि कई दुकानदारों ने कई फीट तक सड़क पर कब्जे किए हुए हैं। जैसे ही अधिकारियों की फीता दुकानों के भीतर तक पहुंचा तो दुकानदारों ने सिफारिशें लगानी शुरू कर दी, मगर टीम ने अपना काम किया। निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि सड़क के दोनों ओर निशानदेही कर दी गई है। सड़क पर जो भी अतिक्रमण है उसे हटाया जाएगा। इस दौरान पीडब्लूडी के सहायक अभियंता प्रवीण कुमार, निगम के कर अधीक्षक विनय शर्मा, निगम के नायब तहसीलदार जनेश्वर प्रसाद, अरविंद अरोड़ा, निगम के लेखपाल तथा प्रवर्तन दल के सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed