{"_id":"6a4d58c956f0533a280a3e28","slug":"food-department-team-destroyed-550-quintals-of-sauce-seized-machine-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-179103-2026-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: खाद्य विभाग की टीम ने 550 क्विंटल सॉस कराया नष्ट, मशीन सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: खाद्य विभाग की टीम ने 550 क्विंटल सॉस कराया नष्ट, मशीन सीज
Wed, 08 Jul 2026 01:21 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Wed, 08 Jul 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
रामपुर मनिहारान। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने रामपुर मनिहारान में देवबंद रोड स्थित एक सॉस फैक्टरी पर छापा मारा। विभाग की टीम ने करीब 550 किलोग्राम टोमैटो सॉस नष्ट कराया और फैक्टरी की उत्पादन मशीन को अगले आदेश तक सीज कर दिया।
मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी पंकज कुमार गुप्ता के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने रामपुर मनिहारान के देवबंद रोड स्थित सरस्वती कॉलोनी के निकट चल रही सॉस फैक्टरी पर छापा मारा। इस दौरान टीम को चार बड़े बर्तनों में लगभग 550 किलोग्राम टोमैटो सॉस पैकिंग के लिए तैयार अवस्था में मिला। निर्माण प्रक्रिया और स्वच्छता मानकों में गंभीर अनियमितताएं पाए जाने पर विभाग ने मौके पर मौजूद पूरा करीब 550 क्विंटल सॉस स्टॉक नष्ट करा दिया। टीम ने टोमैटो सॉस और व्हाइट विनेगर के नमूने विधिक प्रक्रिया के तहत संग्रहित कर जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिए हैं। खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत संबंधित खाद्य कारोबारकर्ता के उत्पादन कार्य पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाते हुए फैक्टरी की निर्माण मशीन को अगले आदेश तक सीज कर दिया गया।
मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी पंकज कुमार गुप्ता ने बताया कि जनपद में मिलावटी और मानकविहीन खाद्य पदार्थों के निर्माण एवं बिक्री के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी जवाहरलाल, जगदंबा प्रसाद, शिवनाथ और महेश कुमार शामिल रहे। उधर, रामपुर मनिहारान खाद्य निरीक्षक एसएन सिंह ने बताया कि 550 किलोग्राम सॉस को नष्ट कराते हुए मशीन को सीज कर दिया गया है। दो सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं।