फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Fog slows down the speed of trains, Dibrugarh-Chandigarh Express arrives nine hours late

Saharanpur News: कोहरे से ट्रेनों की रफ्तार पर ब्रेक, डिब्रूगढ़-चंडीगढ़ एक्सप्रेस आई नौ घंटे लेट

Mon, 15 Jan 2024 02:44 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Mon, 15 Jan 2024 02:44 AM IST
विज्ञापन
Fog slows down the speed of trains, Dibrugarh-Chandigarh Express arrives nine hours late
सहारनपुर। कोहरे से ट्रेनों की रफ्तार पर ब्रेक लगा हुआ है। रविवार को डिब्रूगढ़-चंडीगढ़ एक्सप्रेस सहित 10 से अधिक ट्रेनें अपने निर्धारित समय पर नहीं दौड़ पाई। आलम यह रहा कि यह ट्रेनें एक से नौ घंटे की देरी से सहारनपुर में पहुंची। शहीद, जनसेवा एक्सप्रेस रद्द रही। जिसके चलते यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

इन दिनों कोहरे के कारण ट्रेनें निरस्त और लेट चल रही हैं, जिसका खामियाजा यात्रियों को भुगतना पड़ रहा है, क्योंकि दिन की रात में और रात की ट्रेनें दिन में आ रही है। रविवार को ट्रेन नंबर 15903 डिब्रूगढ़-चंडीगढ़ एक्सप्रेस नौ घंटे, कोलकाता-अमृतसर दुर्गियाना एक्सप्रेस पौने पांच घंटे, अमृतसर-गोरखपुर एक्सप्रेस साढ़े चार घंटे, लक्ष्मीबाई नगर-योग नगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस चार घंटे की देरी से सहारनपुर में आई। इनके अलावा जालंधर-दरभंगा अंत्योदय एक्सप्रेस ढाई घंटे, लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस पौने तीन घंटे, चंडीगढ़-लखनऊ एक्सप्रेस पौने दो घंटे, दरभंगा-अमृतसर जननायक एक्स्प्रेस डेढ़ घंटे, मुंबई सेंट्रल-अमृतसर गोल्डन टेंपल और दिल्ली-अंबाला इंटरसिटी एक्सप्रेस एक-एक घंटे लेट पहुुंची। बनमनखी-अमृतसर, अमृतसर-जयनगर शहीद एक्स्प्रेस निरस्त रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed