फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Fog remained throughout the day, Sun God did not emerge, chill increased

Saharanpur News: दिन भर छाया रहा कोहरा, नहीं निकले सूर्यदेव, बढ़ी ठिठुरन

Sun, 31 Dec 2023 01:07 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sun, 31 Dec 2023 01:07 AM IST
विज्ञापन
Fog remained throughout the day, Sun God did not emerge, chill increased
सहारनपुर में पोस्ट ऑफिस रोड से घने कोहरे के चलते वाहनों की लाइट जलाकर जाते वाहन चालक
सहारनपुर। सर्दी का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। शनिवार को दिन भर कोहरा छाए रहने और हवा चलने से ठंडक बढ़ गई। इसकी वजह से तापमान में गिरावट रही। मौसम विभाग ने अगले दो से तीन दिन मौसम के ऐसे ही रहने का अनुमान जताया है। पांच जनवरी के बाद बूंदाबांदी भी हो सकती है।
विज्ञापन

जनपद में शुक्रवार की सुबह घना कोहरा आने के बाद दिन भी खिली धूप रही थी, लेकिन रात के समय ही कोहरा आना शुरू हो गया था। रात 12 बजे तक कोहरा इतना घना था कि देहात के साथ ही शहर में भी दृश्यता 10 से 15 मीटर ही थी। इसकी वजह से लोगों को शहर में भी दुपहिया वाहन तक चलाना मुश्किल हो रहा था। शनिवार की सुबह होने तक कोहरा आसमान में चढ़ता चला गया। उम्मीद थी कि शुक्रवार की तरह दोपहर में मौसम खुल जाएगा, लेकिन कोहरा आसमान में चढ़ने की वजह से दिन भर धूप नहीं निकली।
विज्ञापन

दोपहर 12 बजे के बाद हल्की हवा चलने लगी, जिसने ठंडक को और बढ़ा दिया। दिनभर कोहरा छाए रहने और हवा चलने से तापमान में गिरावट रही। जो न्यूनतम तापमान शुक्रवार को 7.2 डिग्री सेल्सियस था वह गिरकर छह डिग्री सेल्सियस पर आ गया। अधिकतम तापमान भी शुक्रवार के 20.2 डिग्री सेल्सियस से खिसककर 20 डिग्री सेल्सियस हो गया। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में सर्दी के और बढ़ने का अनुमान जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
अलाव के लिए पर्याप्त नहीं लकड़ी
नगर निगम महानगर में जगह-जगह अलाव की व्यवस्था कर रहा है। इसके लिए जगह चिह्नित की गई है, जिन पर नगर निगम प्रत्येक शाम लकड़ी डलवाता है, जिससे लोग अलाव जलाकर सर्दी से राहत पा सकें, लेकिन रेलवे स्टेशन के आसपास लकड़ी कम पड़ रही है। जीपीओ रोड और रेलवे स्टेशन के बाहर कुछ बेघर लोग कचरा और पुराने कपड़े जलाकर सर्दी से बचाव का प्रयास कर रहे हैं।

------
नहीं छोड़ रहे फुटपाथ
नगर निगम की जिम्मेदारी है कि वह बेघर लोगों के लिए रैन बसेरों की व्यवस्था करे। नगर निगम ने गांधी पार्क के सामने 55 बेड और कमेला कॉलोनी क्षेत्र में भी एक रैन बसेरे की व्यवस्था की हुई है। रात में निगम के कर्मचारी सड़कों किनारे पड़े बेघर लोगाें को रैन बसेरों में जाने के लिए कह रहे हैं, लेकिन लोग फुटपाथ नहीं छोड़ रहे हैं। दरअसल, लोग फुटपाथ पर पड़े लोगों को कंबल और भोजन वितरण करते हैं, जिसकी वजह से यह लोग फुटपाथ से नहीं हट रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed