फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Fog, clouds and cold wave tormented

कोहरे, बादल के बीच सर्द हवाओं ने सताया

Mon, 01 Feb 2016 01:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Mon, 01 Feb 2016 01:00 AM IST
विज्ञापन
Fog, clouds and cold wave tormented
शहर में तीन दिन तक रहे गर्म मौसम के बाद रविवार को फिर से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया। सुबह घना कोहरा रहा तो बाद में बादलों की अठखेलियों के बीच सर्द हवाओं ने सताया। दोपहर में धूप तो निकली मगर शाम होते होते माहौल में ठंडक काफी बढ़ गई। उधर, चिकित्सक बदल रहे मौसम के बीच सेहत के प्रति सतर्क रहने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन


रविवार को पल पल बदलते मौसम के बीच अधिकतम तापमान 21 और न्यूनतम 7 डिग्री सेल्सियस रहा। संडे की छुट्टी में बच्चों से लेकर बड़े तक सुहावने मौसम की उम्मीद में थे। हालांकि सुबह घने कोहरे और दोपहर में  भी बादलों के बीच सर्द हवाओं के असर ने पूरा माहौल ही बदल दिया।
विज्ञापन


सुबह शहर से लेकर बाहरी सड़कों पर वाहनों के संचालन में कोहरे के कारण रफ्तार कम करनी पड़ी तो हेडलाइट्स का भी सहारा लेना पड़ा। उधर, रविवार को अचानक बदले मौसम के बारे में वरिष्ठ फिजीशियन डा. एके सिंह और डा. संजीव मिगलानी ने कहा कि अभी यह समझना गलतफहमी होगी कि सर्दी विदा हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम से जुड़े विशेषज्ञों ने आगे सर्दी बढ़ने के संकेत दिए हैं। इसलिए परिवार में बच्चों, बुजुर्गों और पहले से बीमार चल रहे रोगियों की सेहत का खास ख्याल रखना जरूरी है। धूप निकलने की स्थिति में भी शरीर को पूरा ढकने वाले गर्म कपड़े ही पहनकर रखें, ताकि सर्दी लगने की नौबत से बचा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed