फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Flood of faith shown in Satsang Vyas

सत्संग व्यास में दिखा आस्था का सैलाब

Wed, 10 Nov 2021 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Nov 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Flood of faith shown in Satsang Vyas
सहारनपुर। राधा स्वामी सत्संग व्यास सेंटर पिलखनी में मंगलवार को आस्था का सैलाब देखने को मिला। 1000 से ज्यादा पिलरों पर बना विशाल पंडाल अनुयायियों से भर चुका था तो बड़ी संख्या में अनुयायी पंडाल के बाहर भी थे। जैसे ही सवाल जवाब और दर्शन कार्यक्रम का समापन हुआ तो बाहर जिधर देखो उधर अनुयायियों की भीड़ ही नजर आ रही थी।
विज्ञापन

पिलखनी स्थित राधा स्वामी सत्संग व्यास सेंटर करीब 2200 बीघा भूमि पर बना है। यह देश का 22वां सत्संग भवन है। राधा स्वामी के देशभर में 22 प्रमुख डेरे हैं, जिनमें पिलखनी भी शामिल है। यही वजह है कि जब भी यहां डेरा प्रमुख गुरिंदर सिंह महाराज किसी कार्यक्रम में पहुंचते हैं तो देश के कोने कोने से उनके अनुयायी यहां आते हैं। मंगलवार को भी सत्संग सेंटर पर अलग ही नजारा था। मालूम चला है कि इस कार्यक्रम में सवा लाख से ज्यादा अनुयायी शामिल हुए। हालांकि वर्ष 2019 में जब डेरा प्रमुख ने यहां सत्संग में प्रवचन किए थे, तब चार लाख से ज्यादा अनुयायी पहुंचे थे। उनमें भारतीय अनुयायियों के अलावा नेपाल और पाकिस्तान तक के अनुयायियों ने हिस्सा लिया था। इस बार कार्यक्रम सिर्फ सवाल जवाब सत्र और दर्शन का था और जोन टू का था, इस लिहाज से बीते वर्ष के मुकाबले भीड़ कम रही।
विज्ञापन

खुद संभाली व्यवस्था, नहीं हुई किसी को दिक्कत
राधा स्वामी सेवादारों ने सत्संग व्यास सेंटर पर पूरी व्यवस्था खुद ही संभाली। सुरक्षा व्यवस्था के पर्याप्त इंतजाम किए गए। सीसीटीवी से नजर रखी जा रही थी तो कई वॉच टावर भी बनाए गए थे, जहां से सेवादार उच्च तकनीक की दूरबीन से नजर रख रहे थे। राधा स्वामी सत्संग के सभी 11 गेट पर अनुयायियों को अंदर जाने से पहले चेकिंग से होकर गुजरना पड़ रहा था। मोबाइल फोन, कैमरा, पावर बैंक आदि सामान बाहर ही जमा कराया जा रहा था और उसकी पर्ची दी जा रही थीं, ताकि वापस आकर अनयाई सामान प्राप्त कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

डेरा प्रमुख की सुरक्षा में विशेष दस्ता
डेरा प्रमुख गुुरिंदर सिंह महाराज को पंजाब सरकार की ओर से सुरक्षा मिली हुई है। पंजाब पुलिस के जवान और कमांडो भी पिलखनी के डेरा में सुरक्षा व्यवस्था संभाले रहे। हजूर महाराज के आवास की तरफ किसी भी सामान्य अनुयायी को जाने की अनुमति नहीं थी।
स्थानीय पुलिस भी रही तैनात
राधा स्वामी सत्संग व्यास के गेट नंबर दो और तीन के अलावा अंबाला हाइवे पर स्थानीय पुलिस भी तैनात रही। यातायात व्यवस्था सुचारु करने में ट्रैफिक पुलिस के अलावा बड़ी संख्या में सेवादार जुटे रहे।
कोई 30 साल से तो, कोई 40 साल से जुड़ा है
सहारनपुर। राधा स्वामी सत्संग से जुड़े अनुयायियों में अनूठी आस्था दिखाई दी। खास बात यह रही कि अनुयायियों में युवक-युवतियों के अलावा बच्चे और बुजुर्ग महिलाएं भी शामिल रहे। जिन बुजुर्गों को चलने में तकलीफ थी, उन्हें व्हील चेयर से पार्किंग से पंडाल तक लाया ले जाया जा रहा था। इनमें नुमाइश कैंप निवासी कैलाश, रुड़की निवासी बिमला थापर ने बताया कि वह 40 साल से राधा स्वामी सत्संग से जुड़ी हैं। गुरुनाम भी ले रखा है, उनके बताए मार्ग पर चलकर परिवार को अच्छी दिशा मिलती है और बुराइयों से छुटकारा मिलता है।

वहीं, रुड़की निवासी गगन ग्रोवर अपनी मां सुदेश ग्रोवर को लेकर परिवार सहित पहुंचे। उनकी मां को चलने में दिक्कत थी, इसलिए व्हील चेयर पर लेकर पहुंचे। गगन ग्रोवर ने बताया कि उनका पूरा परिवार राधा स्वामी सत्संग से जुड़ा है और हर कार्यक्रम में शामिल होने आते हैं।

राधा स्वामी सत्संग व्यास में डेरा प्रमुख गुरिंदर सिंह के दर्शन के लिये उमड़ी श्रद्घालुओ की भीड़

राधा स्वामी सत्संग व्यास में डेरा प्रमुख गुरिंदर सिंह के दर्शन के लिये उमड़ी श्रद्घालुओ की भीड़- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed