फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Flood of faith on Durga Ashtami in Shakambhari

शाकंभरी में दुर्गा अष्टमी पर उमड़ा आस्था का सैलाब

Mon, 03 Oct 2022 10:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 03 Oct 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
Flood of faith on Durga Ashtami in Shakambhari
शाकंभरी में माता के दर्शनों को उमड़ी भीड़ - फोटो : SAHARANPUR
शाकंभरी/ बेहट (सहारनपुर)। सिद्धपीठ श्री शाकंभरी देवी में अष्टमी पर्व पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धालुओं ने भारी अव्यवस्थाओं के बीच लंबी-लंबी कतारों में लगकर मां भगवती के दर्शन किए।
विज्ञापन

सोमवार को शारदीय नवरात्र अष्टमी पर्व पर श्रद्धालु देवी दर्शनों को मंदिर के कपाट खुलने से पूर्व ही लाइन में लग गए थे। दिन निकलने पर श्रद्धालुओं की लंबी लाइनें लग गई। पूर्व के मेलों में श्रद्धालुओं के लिए एक लंबी लाइन बना कर बैरिकेडिंग लगाई जाती थी, जो भीड़ बढ़ने पर शंकराचार्य आश्रम से होते हुए रैन बसेरा से भी आगे तक पहुंच जाती थी परंतु इस बार श्रद्धालुओं की लाइन मंदिर के बाहर खोल में तीन चार लाइनों में बैरिकेडिंग लगाकर वहीं पर घुमाव देकर बनाई गई थी।
विज्ञापन

भक्तों को चार से पांच घंटे तक लाइन में लगने के बाद ही दर्शन हुए। मंदिर में दिल्ली, हरियाणा, शामली, बागपत, उत्तराखंड, पंजाब से आने वाले भक्तों की भीड़ लगातार बढ़ रही है। नवमी पर भी भारी भीड़ रहने की संभावना है। दुर्गा अष्टमी पर्व पर श्रद्धालुओं ने हलवा पूरी बनाकर मां को भोग लगाने के बाद कन्याओं को भोजन कराकर व्रत खोला। जिला पंचायत द्वारा नागल माफी में बनाए गए वाहनों के लिए बनाई गई पार्किंग से पूर्व एकबारगी जाम की स्थिति बन गई थी। एसडीएम दीपक कुमार, सीओ मनीष चंद्र, कोतवाली प्रभारी एचएन सिंह, मेला इंचार्ज प्रमोद गौतम भी सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे।

माता के दर्शनों को लाइन में लगे श्रद्वालु

माता के दर्शनों को लाइन में लगे श्रद्वालु- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed