नदियां उफान पर: शाकंभरी देवी के दर्शन को रुके श्रद्धालु, कई गांवों का मुख्यालय से टूटा संपर्क
सहारनपुर के शाकंभरी देवी क्षेत्र में तेज बारिश के कारण नदियां उफान पर हैं। कई गांवों का तहसील से संपर्क कट गया है। श्रद्धालुओं को भूरा देव पर रोक दिया गया है। प्रशासन अलर्ट पर है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
श्रद्धालुओं को भूरा देव पर रोका गया
सोमवार सुबह शाकुंभरी बाढ़ चौकी से जलस्तर बढ़ने की सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी गजेन्द्र सिंह ने सायरन बजाकर और अनाउंसमेंट कर श्रद्धालुओं को सतर्क किया। रात में सिद्धपीठ में रुके श्रद्धालुओं को भूरा देव से आगे न बढ़ने की सलाह दी गई। भूरा देव बाढ़ चौकी पर तैनात पुलिस बल को अलर्ट पर रखा गया है।
बारिश के बाद सहारनपुर-विकासनगर हाईवे पर भी नदी का पानी आ गया, जिससे राहगीरों को आवाजाही में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। कई स्थानों पर जलभराव होने से यातायात प्रभावित हुआ है।
ग्रामीणों की बढ़ी चिंता
स्पोर्ट्स कॉलेज के पास से बह रही नदी में बने रपटे पर कूड़ा फंसा हुआ है, जिससे तीन गांवों में पानी घुसने की आशंका बढ़ गई है। कुछ दिन पहले इसी स्थान पर ग्रामीणों के घरों में पानी घुस गया था और भारी नुकसान हुआ था। सोमवार को पानी का बहाव एक बार फिर तेज होता दिखा।