{"_id":"690a53a04cb82e857a010e4a","slug":"five-year-old-boy-dies-family-says-it-was-a-heart-attack-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-162291-2025-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: पांच साल के बच्चे की मौत, परिजनों ने बताया हार्ट अटैक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: पांच साल के बच्चे की मौत, परिजनों ने बताया हार्ट अटैक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नानौता। मोहल्ला शेखजादगान में रिहांश (पांच वर्ष) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने सीएचसी से लेकर शहर के एक निजी अस्पताल में दिखाया। परिजनों का कहना है कि चिकित्सकों ने बच्चे की मौत हार्टअटैक से होनी बताई है।
रवि सैनी का बेटा रिहांश सैनी उर्फ नोनू कस्बे के एक स्कूल में एलकेजी में पढ़ता था। मंगलवार सुबह करीब आठ बजे रिहांश स्कूल जाने के लिए कमरे में कपड़े पहनने का गया था। काफी देर बाद तक भी रिहांश बाहर नहीं आया, उसकी मां सोनिया कमरे में देखने गई। वहां बच्चा बेसुध अवस्था में कमरे के फर्श पर पड़ा था। इसके बाद परिजन बच्चे को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
इसके बाद भी रिहांश को लेकर शहर के एक निजी अस्पताल में ले गए, वहां भी चिकित्सक ने जवाब दे दिया। बच्चे के पारिवारिक मामा व नगर पंचायत सभासद पति तेजपाल सैनी ने बताया कि शहर में चिकित्सक ने बच्चे की मौत हार्ट अटैक से बताई है। रवि शादी के बाद मोहल्ला शेखजादगान स्थित अपनी ससुराल में रह रहा है।