{"_id":"58d821434f1c1b14301a2970","slug":"five-worsened-from-the-toxic-diet","type":"story","status":"publish","title_hn":"विषाक्त भोजन से पांच की हालत बिगड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विषाक्त भोजन से पांच की हालत बिगड़ी
ब्यूरो/अमर उजाला, बेहट
Updated Mon, 27 Mar 2017 02:06 AM IST
विज्ञापन
बेहट सीएचसी में भर्ती बीमार ।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रूहालका गांव में शनिवार रात आलू की सब्जी खाने के बाद एक परिवार के पांच लोग अचानक बीमार पड़ गए। उन्हें लगातार उल्टी आ रही थी। सुबह बेहोशी की हालत में उन्हें बेहट सीएचसी लाया गया।
यहां सभी को भर्ती करने के बाद उनकी इलाज शुरू किया गया। इलाज के दौरान परिवार के दो सदस्यों की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। इसके साथ ही आलू की सब्जी का सैंपल लिया गया है।
बेहट क्षेत्र के रूहालका गांव निवासी जसबीर के परिवार ने रात के करीब आठ बजे आलू की सब्जी खाई थी। परिवार के मुताबिक आधी रात के बाद अचानक सदस्यों की तबीयत बिगड़ने लगी।
विज्ञापन
जसबीर की पत्नी (50), पुत्र बीनू (21) और अंकित (19), बेटी राखी (30) और शिवानी (17) को पेट दर्द के साथ उल्टी लगना शुरू हो गई। घर में उनके अलावा कोई नहीं था। इसके चलते रात में उनकी कोई देखभाल नहीं कर सका।
सुबह जब यह परिवार नहीं जागा तो आसपास के लोग उनके घर पहुंचे और उन्हें बेहोशी की हालत में पाया। गांव की आशा ने 108 पर कॉल करके एंबुलेंस बुलाई। सभी को बेहट सीएचसी में भर्ती कराया गया।
यहां इलाज के दौरान बीनू और अंकित को उल्टी के साथ खून आने पर डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। सीएचसी से पहुंची टीम के अनुसार शुरूआती तौर पर यह विषाक्त भोजन का ही मामला लग रहा है। आलू की सब्जी का सैंपल ले लिया गया है। उसकी जांच कराई जा रही है।