{"_id":"6757418242f11e1ec30a8ea4","slug":"five-minutes-of-storm-power-outage-for-13-hours-saharanpur-news-c-30-1-smrt1051-137860-2024-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: पांच मिनट की आंधी, 13 घंटे गुल रही बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: पांच मिनट की आंधी, 13 घंटे गुल रही बिजली
Tue, 10 Dec 2024 12:44 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Tue, 10 Dec 2024 12:44 AM IST
विज्ञापन
अंबेहटा/सहारनपुर। जिले में रविवार की रात आई पांच मिनट की आंधी से देहात क्षेत्र के 40 गांवों की बिजली आपूर्ति 13 घंटे बाधित रही। वहीं, महानगर में सात से अधिक गांव और कई कॉलोनियों की आपूर्ति दस घंटे ठप रही। ऐसे में 1.50 लाख की आबादी को मुसीबत झेलनी पड़ी है।
महानगर में हकीमपुरा बिजलीघर से जुड़े गांव ज्ञानागढ़, बिशनपुरा, नाजिरपुर, रसूलपुर, हसनपुर, हकीमपुरा आदि गांवों और कई काॅलोनियों की विद्युत आपूर्ति रविवार की रात 12 बजे बाधित हो गई, जो सोमवार की सुबह करीब दस बजे सुचारु हो सकी है। इसके अलावा महानगर के खानआलमपुरा, चिलकाना रोड, किशनपुरा, राकेश सिनेमा पटरी, पुरानी मंडी सहित कई मोहल्लों में तीन से चार घंटे विद्युत आपूर्ति बंद रही। कुछ जगहों पर विद्युत लाइन में फाल्ट हुआ।
कई इलाकों एहतियात की तौर पर विद्युत निगम ने आपूर्ति बंद की। उधर, देहात क्षेत्र में अंबेहटा बिजलीघर में रखे 33 केवी के ट्रांसफार्मर में रविवार की रात एक बजे फाल्ट हो गया, जिससे अंबेहटा सहित गांव दरियापुर, रामनगर, नवाजपुर, नल्हेडा, जुखेड़ी सहित 40 गांवों की बिजली सप्लाई बंद हो गई और अंधेरा छा गया। विद्युत निगम के कर्मचारियों ने मशक्कत कर ट्रांसफार्मर में हुए फाल्ट को सोमवार की दोपहर एक बजकर 40 मिनट पर ठीक किया। ऐसे में महानगर और देहात क्षेत्रों की करीब 1.50 लाख की आबादी को परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन
विद्युत निगम के मुख्य अभियंता एसके अग्रवाल ने बताया कि ने बताया कि फाल्ट ठीक कराकर विद्युत आपूर्ति सुचारु करा दी गई।