फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Five crooks planning robbery arrested

डकैती की योजना बनाते पांच बदमाश गिरफ्तार

Tue, 12 May 2020 10:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
Five crooks planning robbery arrested
बेहट पुलिस द्वारा पकड़े गए बदमाश और बरामद हथियार - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर (बेहट)। बाकरपुर गांव के जंगल में डकैती की योजना बना रहे पांच बदमाशों को पुलिस ने घेराबंदी के बाद गिरफ्तार करने का दावा किया, जबकि खबर ये आई थी कि शिकार की तलाश में शिकारी वनों में घुसे थे।
विज्ञापन

कोतवाली से बताया सोमवार की रात में कोतवाली पुलिस गश्त पर थी। इस दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली बाकरपुर गांव के जंगल में कुछ बदमाश लूट और डकैती की योजना बना रहे हैं। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर पांच बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। मौके से एक हरे रंग की खुली जिप्सी जिसमें सभी बदमाश सवार थे बरामद हुई। इसके अलावा बदमाशों के पास से 312 बोर की एक देसी बंदूक, 315 बोर का तमंचा, तीन कारतूस, तीन छुरी बरामद हुई। पकड़े बदमाशों में इमरान , रियासत, अखलाक और मन्नान निवासी गांव धौलाकुआं तथा शाहरुख निवासी गांव बाकरपुर शामिल है। रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेजा।
विज्ञापन

उठ रहा है सवाल : शिकारी से बनाए लुटेरे
मुठभेड़ के बाद जिन पांच बदमाशों को गिरफ्तार करने का दावा बेहट पुलिस कर रही है। उन्हें सोमवार की रात में शिवालिक जंगल के पास से गिरफ्तार किया। सुबह तक पुलिस शिकारियों को गिरफ्तार करने की बात कहती रही। पुलिस की कहानी में नया मोड़ आया और सभी शिकारी एफआईआर में लुटेरे बना दिए। गांव बाकरपुर शिवालिक जंगल के नजदीक है। दूसरी बात यह भी है कि शिवालिक जंगल के नजदीक खुली जिप्सी में लूट की योजना बनाने की पुलिस की कहानी किसी के गले नहीं उतर रही। पुलिस ने भले ही एफआईआर कुछ भी दर्ज की हो, लेकिन चर्चा यह है कि यह सभी खुली जीप लेकर जंगल की तरफ बेजुबान जंगली जानवरों का शिकार करने के लिए जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

लूट डकैती की योजना बनाते पांच को गिरफ्तार किया। ये जांच का विषय है कि ये बदमाश जंगल में शिकार करने भी तो नहीं जा रहे थे। पुलिस ने घेराबंदी करके पकड़ा है। पूछताछ की जा रही है। बदमाशों की पूरी हिस्ट्री और उनके अपराधों को लेकर अन्य जानकारी जुटाई जा रही है।
- दिनेश कुमार, एसएसपी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed