फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Five caught in the murder of Akash due to run

दौड़ लगाने की कहासुनी में हुई आकाश की हत्या में पांच पकड़े

Sun, 06 Sep 2020 11:03 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
Five caught in the murder of Akash due to run
आकाश का फाइल फोटो - फोटो : SAHARANPUR
अंबेहटा (सहारनपुर)। दौड़ लगाने को लेकर हुई मामूली कहासुनी के बाद चापर चीड़ी गांव के अनुसूचित जाति के युवक आकाश की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर पांच युवकों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त चाकू और खून से लथपथ आरोपी के कपड़े भी बरामद करने का दावा किया है। पुलिस ने सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने उन्हें जेल भेजा।
विज्ञापन

बता दें कि दौड़ लगाने को लेकर हुई मामूली कहासुनी के बाद तीन सितंबर को युवकों के दो पक्षों में झगड़ा हो गया । एक पक्ष के युवकों ने दूसरे पक्ष के दो युवकों पर चाकू से प्रहार किया। इसमें एक युवक आकाश पुत्र ईसम पाल निवासी गाव चापर चीड़ी की मौत हो गई थी, जबकि दूसरा युवक रोशन घायल हो गया । मृतक के चाचा बनेश पुत्र सुक्कड़ ने रविश पुत्र आतोष सैनी निवासी गांव चापर चीड़ी व आकाश पुत्र सतीश निवासी अंबेहटा व अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई थी। सीओ अरविंद सिंह पुंडीर ने बताया मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त रविश सैनी और आकाश कश्यप को रविवार को पिलखनी अड्डे व मुकुल पुत्र रोशन लाल और आयुष पुत्र सुरेंद्र निवासी मोहल्ला गुहा अंबेहटा, हिमांशु चौधरी पुत्र रविंद्र सिंह निवासी भैर मऊ को विश्वकर्मा चौक से गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

सीओ ने बताया रविश की निशानदेही पर हत्या में प्रयोग किया चाकू और रविश के खून से सने कपड़े बृजपाल के बाग से बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार करने वाली टीम में कोतवाल सुशील कुमार सैनी, उप निरीक्षक सतीश कुमार, नरेश सिंह, हैड कांस्टेबल अशोक कुमार, कांस्टेबल निशांत शामिल रहे।

नकुड़ पुलिस की गिरफ्त में हत्या के आरोपी

नकुड़ पुलिस की गिरफ्त में हत्या के आरोपी- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed