{"_id":"66e492bab88ce2d17c09b4c4","slug":"five-appointments-were-made-against-the-rules-action-demanded-saharanpur-news-c-30-1-smrt1051-131424-2024-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: नियम विरुद्ध की गई थी पांच नियुक्ति, कार्रवाई की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: नियम विरुद्ध की गई थी पांच नियुक्ति, कार्रवाई की मांग
Sat, 14 Sep 2024 01:00 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sat, 14 Sep 2024 01:00 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। आदर्श आचार संहिता के दौरान जनपद की 46 सहकारी समितियों में अनियमितता बरतते हुए की गई 90 नियुक्तियों का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसी के तहत शाहजहांपुर में अवैध रूप से पांच नियुक्तियां करने की पुष्टि हुई है।
विकासखंड सरसावा के किसान सेवा सहकारी समिति शाहजहांपुर के संचालक अमित कुमार और सुनील कुमार ने आईजीआरएस पर शासन को शिकायत करते हुए कहा था कि शाहजहांपुर में भी अवैध रूप से नियुक्तियां की गई हैं। मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की थी। उन्होंने भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कार्यवाहक एमडी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। शिकायत मिलने पर सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता रविशंकर ने जांच कराई, जिसमें सामने आया कि पांच नियुक्तियां नियम विरुद्ध की गई। मामले में कार्रवाई की मांग की गई। उधर, सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता रविशंकर ने बताया कि जांच में नियुक्तियों में अनियमितता बरतने की बात सामने आई है। मामले में कार्रवाई होगी।