{"_id":"5766e8c34f1c1b5a5611bbea","slug":"first-of-wheat-in-saharanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गेहूं की खरीद में सहारनपुर अव्वल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गेहूं की खरीद में सहारनपुर अव्वल
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Mon, 20 Jun 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
गेहूं
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर में गेहूं की सरकारी खरीद के लिए किए गए उचित प्रबंधन का रिजल्ट सामने आ गया है। बंपर गेहूं खरीद के चलते सहारनपुर मंडल ने प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। मंडल में लक्ष्य के सापेक्ष सबसे अधिक गेहूं खरीदा गया है।
दूसरे स्थान पर झांसी मंडल जबकि तीसरे नंबर पर बरेली मंडल रहा। मंडल में लक्ष्य का 50 प्रतिशत गेहूं की खरीद हुई है। यहां पर 46170.422 मीट्रिक टन गेहूं खरीदा गया है। इस बार यहां से हरियाणा और उत्तराखंड जैसे पड़ोसी राज्यों में कम गेहूं गया।
सरकारी गेहूं खरीद के लिए किए गए बढ़िया प्रबंध के चलते जहां किसानों को गेहूं का उचित मूल्य मिला है, वहीं मंडल ने लक्ष्य के सापेक्ष गेहूं खरीद में प्रथम स्थान पाया है।
विज्ञापन
मंडल में 137 क्रय केंद्रों के माध्यम से सरकारी गेहूं खरीद की गई है। इनमें 72 सहारनपुर, 44 मुजफ्फरनगर और 21 शामली जिले में खोले गए थे। समुचित व्यवस्थाओं और समय से भुगतान के चलते इस बार यहां से हरियाणा और उत्तराखंड में जाने वाले गेहूं पर भी अंकुश लगा है।
इसके अलावा मौसम के रबी फसल के अनुकूल रहने के चलते पैदा हुए बढ़िया क्वालिटी के गेहूं ने भी इसमें योगदान अदा किया है। इससे सरकारी गेहूं खरीद में कोई बाधा नहीं हुई है।
सरकारी खरीद में टॉप फाइव मंडल
मंडल खरीद का प्रतिशत
सहारनपुर 50
झांसी 35.11
बरेली 28.96
अलीगढ़ 21.53
मेरठ 20.78