{"_id":"608d9ba58ebc3ebf8277cbac","slug":"first-of-all-the-results-of-rampur-maniharan-and-nanouta-will-come-saharanpur-news-mrt5367328165","type":"story","status":"publish","title_hn":"सबसे पहले आएंगे रामपुर मनिहारान और नानौता के नतीजे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सबसे पहले आएंगे रामपुर मनिहारान और नानौता के नतीजे
विज्ञापन
सहारनपुर। मतगणना का काय कार्य सबसे पहले रामपुर मनिहारान और नानौता ब्लाक में पूर्ण हो जाएगा। क्योंकि इन दोनों ही ब्लाक क्षेत्र में सबसे कम ग्राम पंचायतें हैं। प्रशासन ने प्रत्येक मतगणना स्थल पर टेबल का निर्धारण न्याय पंचायत स्तर पर ग्राम पंचायतों की संख्या के मुताबिक किया है। उस लिहाज से सबसे देर तक सरसावा, मुजफ्फराबाद और गंगोह ब्लाक की मतगणना चलेगी।
जिले के सभी 11 ब्लाकों में कुल 884 ग्राम पंचायतें हैं, जिनमें 1854991 मतदाता हैं। इनमें से 15 अप्रैल को 74.54 प्रतिशत अर्थात 13,82,694 लोगों ने वोट डाले थे। इन मतपत्रों की गिनती होगी। इतनी बड़ी संख्या में मतपत्रों की गिनती दो मई को एक ही दिन में पूरी होना संभव नहीं है, इसलिए देर रात और फिर अगले दिन तीन मई तक भी गिनती का कार्य चल सकता है।
चूंकि सबसे कम 16 -16 टेबल रामपुर मनिहारान और नानौता ब्लाक की मतगणना के लिए लगाई गई है, उससे स्पष्ट है कि इन दोनों ब्लाकों की मतगणना सबसे पहले समाप्त हो जाएगी और नतीजे सामने आ जाएंगे। वहीं, सरसावा में 103, मुजफ्फराबाद और गंगोह में 98-98 ग्राम पंचायतें शामिल हैं, जिस कारण इन तीनों ब्लाकों की मतगणना सबसे देर तक चलेगी।
विज्ञापन
गिनती के हिसाब से पहुंच सकेंगे प्रत्याशी और एजेंट
मतगणना स्थलों पर प्रत्याशी और उनके मतगणना एजेंट (अभिकर्ताओं) की भीड़ नहीं जुटने दी जाएगी। प्रशासन ने तय किया है कि जिन ग्राम पंचायतों की मतगणना पहले होगी, उसी से संबंधित प्रत्याशी और एजेंट मतगणना स्थल पर पहुंचेंगे, जिनकी गिनती बाद में होगी, वह तभी आ सकेंगे। इसके लिए प्रत्याशियों और उनके समर्थकों को अवगत भी कराया जाएगा।
कुल मतदाता और मतदान
ब्लाक मतदाता मतदान प्रतिशत
बलियाखेड़ी 168059 126382 75.2
पुंवारका 187737 138926 74
मुजफ्फराबाद 215906 152214 70.5
साढ़ौली कदीम 143336 93886 65.5
देवबंद 164148 121798 74.2
नागल 170887 129020 75.5
रामपुर मनिहारान 113820 89349 78.5
नानौता 131816 94908 72
सरसावा 189355 132549 70
नकुड़ 160825 134289 83.5
गंगोह 209102 169373 81
योग 18,54,991 1382694 74.54
मतगणना स्थलों पर भीड़ नहीं जुटने दी जाएगी। पारदर्शी ढंग से मतगणना होगी। प्रत्याशी और उनके अभिकर्ता को भी कोविड गाइडलाइन का पालन करना होगा। कोविड की नेगेटिव जांच रिपोर्ट के बगैर किसी को मतगणना स्थल पर नहीं जाने दिया जाएगा। -- अखिलेश सिंह, जिलाधिकारी