{"_id":"627aaf3358f9bf52ae3c8ece","slug":"fire-station-built-in-gangoh-if-budget-is-available-saharanpur-news-mrt587942668","type":"story","status":"publish","title_hn":"बजट मिले तो गंगोह में बने फायर स्टेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बजट मिले तो गंगोह में बने फायर स्टेशन
विज्ञापन
सहारनपुर। गंगोह में फायर स्टेशन का निर्माण बजट के अभाव में नहीं हो पा रहा है, जबकि यहां फायर स्टेशन बनाने की स्वीकृति एक वर्ष पूर्व मिल गई थी। बजट का प्रस्ताव भी राजकीय निर्माण निगम को भेजा जा चुका है, लेकिन बजट जारी नहीं हुआ है। ऐसे में दमकल विभाग को दिक्कत उठानी पड़ रही है।
गंगोह में आबादी के हिसाब से फायर स्टेशन की बेहद आवश्यकता है। इस क्षेत्र में 98 ग्राम पंचायतें आती है। कई इलाके आग की दृष्टि से संवेदनशील भी है। कई बड़ी घटनाएं भी पूर्व हो चुकी है। दमकल विभाग के पास यहां कोतवाली गंगोह के बराबर में भूमि उपलब्ध है, जहां पर विभाग की एक गाड़ी खड़ी रहती है। फायर स्टेशन बनाए जाने की मांग काफी समय से चली आ रही है, जिसका प्रस्ताव शासन को भेजा गया था, जिसको लेकर हरी झंडी भी मिल गई थी, लेकिन भवन के निर्माण कार्य को लेकर आज तक बजट जारी नहीं हुआ है। ऐसे में बजट के अभाव में फायर स्टेशन काम अटका हुआ है। अगर फायर स्टेशन बन जाए तो अग्निकांडों पर काबू पाने में विभाग को आसानी होगी।
आते हैं 98 गांव, जनसंख्या है 80 हजार
गंगोह में 98 ग्राम पंचायत आती हैं। कस्बे सहित ग्राम पंचायतों में की आबादी जनगणना 2011 के मुताबिक 60 हजार है, लेकिन जो वर्तमान में बढ़कर करीब 75 से 80 हजार हो चुकी है। ऐसे में आबादी के हिसाब से यहां फायर स्टेशन बेहद जरूरी है।
विज्ञापन
गंगोह क्षेत्र में छह माह में हुई प्रमुख घटनाएं
- मकान में आग लगने से महिला की जलकर मौत हुई
- तीतरो रोड स्थित पॉवर स्टेशन में आग लगी
- मसाले की एक फैक्टरी भी जलकर राख हो गई
- नकुड़ मार्ग पर एक मकान में आग लगी
- इसके साथ कई बाहर वाहनों में आग लगने की घटनाएं हुई हैं
बेहद जरूरी है फायर स्टेेशन
गंगोह में फायर स्टेशन का निर्माण बेहद जरूरी है। क्योंकि, यह बड़ी आबादी वाला इलाका है। कई इलाके आग की दृष्टि से संवेदनशील भी है। स्वीकृति मिल चुकी है, लेकिन फायर स्टेशन के निर्माण को बजट जारी नहीं हुआ है। - तेजवीर सिंह, सीएफओ