फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   fire news

Saharanpur News: हाईटेंशन लाइन में स्पार्किंग से छह बीघा गन्ना जला

Sun, 26 Apr 2026 11:02 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Apr 2026 11:02 PM IST
विज्ञापन
fire news
बिहारीगढ़। क्षेत्र के गांव नौरंगपुर में रविवार दोपहर हाईटेंशन लाइन में हुई स्पार्किंग से किसान के खेत में खड़ी गन्ने की फसल में आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते करीब छह बीघा गन्ना जलकर खराब हो गया।
विज्ञापन

गांव निवासी किसान वेदपाल कांबोज के खेत के ऊपर से हाईटेंशन बिजली लाइन गुजर रही है। रविवार दोपहर करीब 12:30 बजे अचानक तारों में स्पार्किंग हुई, जिससे नीचे खड़ी गन्ने की फसल में आग लग गई। सूचना पर फतेहपुर थाने से दमकल टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक अधिकांश फसल जल चुकी थी। ग्रामीणों का कहना है कि विद्युत निगम अधिकारियों की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ है। उन्होंने प्रशासन से किसान को उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed