{"_id":"5a5cec684f1c1ba2268b491b","slug":"fire-in-the-transformers-reached-the-shops","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रांफार्मरों में लगी आग दुकानों तक पहुंची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रांफार्मरों में लगी आग दुकानों तक पहुंची
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Mon, 15 Jan 2018 11:31 PM IST
विज्ञापन
ट्रांसफार्मर में लगी आग।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर में कुतुबशेर थाना क्षेत्र के मानकमऊ स्थित बाजार में लगा ट्रांसफार्मर अचानक जल उठा। आग की लपटों ने आसपास की दुकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया। इससे अफरा तफरी मच गई। आग से दो दुकानों में भारी नुकसान हुआ है।
सोमवार को सुबह मानकमऊ में पुलिस चौकी के निकट एक ही स्थान पर लगे दो ट्रांसफार्मर में चिंगारी से आग भड़क गई। ट्रांसफार्मर से रिस रहे तेल ने तुरंत आग पकड़ ली। पहले एक ट्रांसफार्मर में आग लगी।
उसके बाद उसके साथ लगे दूसरे ट्रांसफार्मर में भी आग लग गई। दोनों ट्रांसफार्मर तेज आवाज के साथ धूं-धूं कर जलने लगे। ट्रांसफार्मर के पास रखा एक खोखा आग की चपेट में आकर जल उठा।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि जलते हुए दोनों ट्रांसफार्मर पोल से नीचे गिर पड़े। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस और फायरब्रिगेड को दी। सूचना पर पहुंची दमकल ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। लेकिन तब तक एक अन्य दुकान में भी आग ने से भारी नुकसान हो गया।
लोगों ने विद्युत निगम के अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि ट्रांसफार्मर ओवरलोड हैं और कई बार चिंगारी निकलने पर अधिकारियों को सूचना दी गई। तार भी जर्जर हो रहे हैं। लेकिन अधिकारियों ने कोई सुनवाई नहीं की। लोगों ने दुकानदारों को मुआवजा दिलाए जाने की मांग की।