फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Fire breaks out in four furniture warehouses; six fire tenders bring it under control in four hours.

Saharanpur News: फर्नीचर के चार गोदामों में लगी आग, छह दमकल गाड़ियों ने चार घंटे में पाया काबू

Thu, 28 May 2026 12:54 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Thu, 28 May 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
Fire breaks out in four furniture warehouses; six fire tenders bring it under control in four hours.
सहारनपुर। देहरादून रोड स्थित फर्नीचर के गोदाम में आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि देखते-देखते ही आसपास के तीन और गोदामों को अपनी चपेट में ले लिया। दमकल विभाग की छह गाड़ियों ने चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग इतनी भीषण थी कि शोरूम के पीछे बने गोदाम की दीवार भी गिर गई। करीब आठ लाख रुपये के नुकसान की आशंका है।
विज्ञापन

देहरादून रोड स्थित फर्नीचर मार्केट में मोहल्ला खानआलमपुरा में सपना टॉकिज में कारोबारी विनोद की शक्ति और गंगा फर्नीचर के नाम से शोरूम है। इसके बराबर में ही अमन और नमन फर्नीचर के नाम से भी शोरूम हैं। बुधवार की सुबह छह बजे अचानक शक्ति फर्नीचर शोरूम में आग लग गई। आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। देखते-देखते ही आग ने काफी विकराल रूप धारण कर लिया।
विज्ञापन

आग ने गंगा फर्नीचर, अमन फर्नीचर और नमन फर्नीचर को भी अपनी चपेट में ले लिया। आग की ऊंची लपटें दूर से ही दिखाई दे रही थीं। गोदाम में लकड़ी और फर्नीचर का स्टॉक भरा हुआ था। साथ ही स्प्रिट आदि भी था। माना जा रहा है कि इसी के चलते आग काफी तेजी से फैली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed