फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Fire breaks out at cotton factory due to short circuit; machinery destroyed.

Saharanpur News: शाॅर्ट सर्किट से कॉटन फैक्टरी में लगी आग, मशीनें जलीं

Thu, 28 May 2026 12:56 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Thu, 28 May 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
Fire breaks out at cotton factory due to short circuit; machinery destroyed.
देवबंद। नगर के सैनियों की सराय मोहल्ले में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक कॉटन फैक्ट्ररी में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि देखते ही देखते वहां रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। मौके पर पहुंची अग्निशमन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

मोहल्ला मीर की सराय निवासी अफजल ने दो माह पूर्व सहारनपुर मुजफ्फरनगर स्टेट हाईवे स्थित पूजा जोत और सर्जिकल कॉटन बनाने की फैक्टरी लगाई थी। इसमें बुधवार सुबह आग लग गई। फैक्टरी से धुआं और आग की लपटें उठती देख आसपास लोगों में हड़कंप मच गया। मोहल्लावासियों ने मौके पर पहुंचे और अपने स्तर से आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग लगातार बढ़ती चली गई।
विज्ञापन

कुछ ही देर बाद मौके पर अग्निशमन विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची। दमकलकर्मियों ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पीड़ित फैक्टरी स्वामी अफजल ने बताया कि शाॅर्ट सर्किट के कारण आग लगी है, जिससे वहां रखा माल और मशीनें जलने से उन्हें भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि बैंक से लोन और कुछ लोगों से उधार लेकर फैक्टरी लगाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed