फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Firce Fire in a junkyard in Saharanpur, fire brigade takes control

Saharanpur: कबाड़ के गोदाम में लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख

Mon, 23 Dec 2024 01:40 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: डिंपल सिरोही Updated Mon, 23 Dec 2024 01:40 PM IST
सार

सहारनपुर के अंबेटा में एक कबाड़ के गोदाम में भीषण आग लगने से लाखों का सामान जलकर राख हो गया मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया

विज्ञापन
Firce Fire in a junkyard in Saharanpur, fire brigade takes control
कबाड़ के गोदाम में लगी आग - फोटो : amarujala

विस्तार

अंबेहटा कस्बे के मोहल्ला कोटला नई बस्ती में स्थित कबाड़ के गोदाम में अचानक आग लग जाने से लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन


फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। मोहल्ला कोटला नई बस्ती में कबाड़ का बड़ा गोदाम है। जिसमें हाजी रिजवान, फैजान अहमद, शहजाद, नौशाद, गफूर आदि लोग कबाड़ का सामान खरीदकर इकट्ठा करते हैं।

सोमवार सुबह करीब तीन बजे गोदाम में अचानक आग लग गई। आग लगने से मोहल्ले में अफरातफरी मच गई। लोगों ने पानी,रेत आदि डालकर आग को बुझाने का प्रयास किया परंतु आग का रुप विकराल होने के कारण आग नहीं बुझ सकती।
विज्ञापन


बाद में फायर ब्रिगेड की दो गाड़ी मौके पर पहुंची तब जाकर आग पर काबू पाया जा सका। आग लगने से लाखों रुपये का नुकसान बताया जा रहा है। आग लगने के कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed