फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   FIR Registered Against 14, Including Son and Nephews of Former BJP District President

Saharanpur News: भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष के बेटे और भतीजों समेत 14 पर प्राथमिकी दर्ज

Sat, 02 May 2026 12:37 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sat, 02 May 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
FIR Registered Against 14, Including Son and Nephews of Former BJP District President
देवबंद। पालिका के पूर्व सभासद खेमकरण कश्यप पर जानलेवा हमला करने के आरोप में कोतवाली पुलिस ने भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष महेंद्र सैनी के बेटे और तीन भतीजों सहित 14 लोगों के विरुद्ध हत्या के प्रयास समेत विभिन्न संगीन धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

मोहल्ला सराय काहरान निवासी नगर पालिका के पूर्व सभासद खेमकरण कश्यप के भतीजे तरुण की ओर से दी गई तहरीर पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है। तरुण ने तहरीर में बताया है कि मोहल्ला सैनी सराय निवासी भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष महेंद्र सैनी के बेटे दीपक, भतीजे कुलदीप, संदीप, प्रमोद समेत अनुज, अजय प्रवीण, सोनू, मलिंगा, अंकित, साहिल, अजय, धर्मपाल और तल्हेड़ी खुर्द निवासी हिमांशु परिवार से रंजिश रखते हैं। पूर्व में हुए झगड़े का विवाद न्यायालय में भी विचाराधीन है। आरोप है कि इसी रंजिश में 18 अप्रैल को मलिंगा आदि ने मेले में गए परिवार के युवकों के साथ मारपीट की थी।
विज्ञापन

19 अप्रैल को ताऊ खेमकरण कश्यप मारपीट के मामले में कोतवाली में शिकायत दर्ज कराकर घर लौट रहे थे। आरोप है कि पहले से घात लगाए बैठे आरोपियों ने ताऊ और उनके साथी हरिराम को रोक लिया और गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर उनके साथ लाठी-डंडों और लोहे के सरियों से मारपीट की गई। जिसमें दोनों लोग घायल हो गए थे। ताऊ खेमकरण कश्यप को गंभीरावस्था में हायर सेंटर रेफर किया गया था। पुलिस ने तहरीर के आधार पर 14 लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed