{"_id":"69b073dbebb73f96b002ada9","slug":"fir-lodged-in-case-of-indecency-with-members-of-sikh-community-investigation-begins-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-171006-2026-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: सिख समाज के लोगों से अभद्रता मामले में प्राथमिकी दर्ज, जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: सिख समाज के लोगों से अभद्रता मामले में प्राथमिकी दर्ज, जांच शुरू
Wed, 11 Mar 2026 01:11 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Wed, 11 Mar 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। थाना सदर बाजार के मिशन कंपाउंड स्थित होटल में सिख समाज के लोगों से अभद्रता मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इसके अलावा होटल में संचालित हुक्कार बार के लाइसेंस जांच के लिए सिटी मजिस्ट्रेट को पत्र लिखा गया है।
रविवार शाम मिशन कंपाउंड में गुरुद्वारा साहिब के पास से सिख समाज के गुरसेवक सिंह, अंबू सिंह और जसवीर सिंह अपने बच्चों के साथ एक होटल टेन-इलेवन के नीचे से गुजर रहे थे। आरोप है कि उसी दौरान होटल में कुछ युवक शराब का सेवन करते हुए हुक्का पी रहे थे। नशे में धुत युवकों ने तीनों से अभद्रता करते हुए आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया। आरोप है कि युवकों ने शराब की खाली बोतलें भी फेंकीं, हालांकि वह किसी को नहीं लगीं। इस मामले में गुरसेवक सिंह की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। एएसपी मनोज कुमार यादव ने बताया कि आरोपी युवकों की तलाश की जा रही है। हुक्का बार के लाइसेंस संबंधी जांच के लिए सिटी मजिस्ट्रेट को पत्र लिखा गया है। जांच में यदि हुक्का बार बिना लाइसेंस के संचालित पाया जाता है तो संचालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।