{"_id":"587d0d264f1c1b665fefef12","slug":"fir-against-owaisi","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओवैसी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओवैसी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Tue, 17 Jan 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
चुनाव
- फोटो : प्रतिकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर में पुलिस और प्रशासन ने आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में सख्ती दिखाते हुए ओवैसी और उनकी पार्टी ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहाद मुस्लिमीन के प्रत्याशी पर मामला दर्ज किया हैं। मामला नगर कोतवाली में दर्ज किया गया है।
ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहाद मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी और उनकी पार्टी के प्रत्याशी तहत खान के खिलाफ नगर कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
इन पर आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन करने का आरोप हैं। उप निरीक्षक अनिल कुमार की ओर से ही नगर कोतवाली में दर्ज कराए गए मामले में आरोप हैं कि ओवैसी और तहत खान द्वारा नगर कोतवाली क्षेत्र के कई स्थानों पर खंभों, निजी दुकानों और नखासा मार्केट स्थित मस्जिद की दीवारों पर पार्टी के पोस्टर लगवाए गए हैं।
विज्ञापन
सरकारी एवं निजी संपत्ति पर पार्टी के ये पोस्टर प्रशासन की बिना अनुमति के लगाए गए हैं। इसे आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन मानते मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आईपीसी की धारा 171 एच के तहत कार्रवाई की है।
पोस्टरों को उतरवा दिया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भारत सिंह ने बताया कि नगर कोतवाली में आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया है। सरकारी संपत्ति एवं धार्मिक स्थल की दीवारों पर बिना किसी अनुमति के पोस्टर लगाए गए थे। इसकी वीडियोग्राफी कराई गई है।
उधर नकुड़ में अपनी दुकान पर एक प्रत्याशी के बैनर पोस्टर लगाना एक समर्थक को महंगा पड़ गया है। सेक्टर मजिस्ट्रेट की तहरीर पर पुलिस ने इस मामले में चुनाव आचार संहिता का मामला दर्ज कर लिया है।
कोतवाल दीपक चतुर्वेदी ने बताया कि गांव बांदूखेड़ी निवासी नाथीराम ने बिना अनुमति के अपनी दुकान पर सपा के एक प्रत्याशी के बैनर पोस्टर लगा रखे थे। सेक्टर मजिस्ट्रेट शशिकांत शर्मा की तहरीर पर पुलिस ने नाथीराम के विरुद्ध चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करने के आरोप में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कोतवाल ने चेतावनी दी कि चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन किसी भी कीमत पर नहीं होने दिया जाएगा। विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी ज्यादा सतर्क हो गए हैं। पुलिस के साथ ही अधिकारी भी रात में चेकिंग अभियान चलवा रहे हैं। जिले के तमाम थाना प्रभारियों को चेकिंग के निर्देश दिए गए हैं। जिसमें नगदी के साथ ही चुनावी सामग्री भी पुलिस पकड़ रही है। डीएम ने कहा कि चुनाव आचार संहिता का पालन सख्ती से कराया जाएगा।