फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Financiers are spread in the streets and neighbourhoods, families are getting ruined

Saharanpur News: गली-मोहल्ले में फैले फाइनेंसर, उजड़ रहे परिवार

Tue, 14 Jan 2025 12:46 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Tue, 14 Jan 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
Financiers are spread in the streets and neighbourhoods, families are getting ruined
सहारनपुर। जिले में फाइनेंसरों का जाल हर तरफ फैला हुआ है, जो मनमाफिक ब्याज तो वसूलते ही हैं, साथ ही जो लोग समय पर किस्त जमा नहीं करते, उन्हें परेशान किया जाता है। विकास भी फाइनेंस कंपनियों का शिकार हुआ। कर्ज के दबाव से परेशान होकर यह कदम उठाना पड़ा।
विज्ञापन

दरअसल, जिले के गांव-गांव में फाइनेंस कंपनियों के कर्मचारी सक्रिय हैं। इनमें महिला कर्मचारी भी शामिल होती हैं, जो महिलाओं का बैंक में खाता खुलवाती हैं। पुलिस ने बताया कि विकास और उसकी पत्नी रजनी ने भी फाइनेंस कंपनियों से पांच लाख रुपये लोन ले रखा था। इसके अलावा विकास ने बाइक भी फाइनेंस पर लिया हुआ है। फाइनेंस कंपनी वाले रोज घर आकर किस्त जमा कराने के लिए कहने लगे। इसके बाद विकास ने उनसे कुछ दिन का समय मांगा, लेकिन दबाव बढ़ता चला गया।
विज्ञापन

विकास की आर्थिक स्थिति भी कमजोर थी। इसलिए किस्त के रुपये इकट्ठा नहीं कर पाया। बताया जाता है कि जब किस्त नहीं आती है तो यह लोग घर का सामान तक उठा ले जाते हैं। कुल मिलाकर इसे साहूकारी प्रथा का नया स्वरूप कह सकते हैं, जिसके लिए कोई लाइसेंस भी नहीं होता। आर्थिक रूप से कमजोर परिवार इस दलदल में फंस जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार भाइयों में दूसरे नंबर का है विकास : नंदी फिरोजपुर निवासी विकास चार भाई है। इनमें विकास बड़े से दूसरे नंबर का है। बड़ा भाई चीकू, छोटा भाई कमल और शक्ति है। चीकू और शक्ति बाहर नौकरी करते हैं। शक्ति हरिद्वार की एक कंपनी में नौकरी करता है, जबकि विकास मोची का काम करता है, जो गांव के अलावा अन्य गांवों में फेरी लगाता था। विकास की दो बेटी और एक बेटा है। विकास के पिता की गांव में परचून की दुकान है। तीन बहनों की शादी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed