{"_id":"591757804f1c1b0a6985245e","slug":"financial-assistance-to-victims-of-shabirpur-incident","type":"story","status":"publish","title_hn":"शब्बीरपुर घटना के पीड़ितों को आर्थिक सहायता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शब्बीरपुर घटना के पीड़ितों को आर्थिक सहायता
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Sun, 14 May 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
मृतक सुमित के परिजनों को सहायता राशि का चेक देते सांसद।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर के शब्बीरपुर में हुई जातीय हिंसा के पीड़ितों को शासन से आर्थिक मदद मिलना शुरू हो गया है। घटना में संपत्ति का नुकसान उठाने वाले दलित परिवारों के लिए आर्थिक मदद को स्वीकृति मिल गई है।
मृतक सुमित की पत्नी को 15 लाख और गंभीर घायल संत कुमार के परिवार को एक लाख रुपये का चेक शनिवार को सौंप दिया गया है। थाना बड़गांव के गांव शब्बीरपुर में पांच मई को महाराणा प्रताप की शोभायात्रा निकालने को लेकर दलित और ठाकुर समाज में टकराव हो गया था।
घटना में एक ओर जहां एक युवक की जान चली गई थी, वहीं दो दर्जन से अधिक दलितों के घरों में आगजनी हुई थी। प्रशासन की रिपोर्ट के अनुसार कुल 44 परिवारों को संपत्ति की हानि हुई थी, जबकि 48 परिवारों ने आगजनी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
सभी 48 लोगों को एक-एक लाख रुपये आर्थिक मदद के लिए डीएम ने शासन को पत्र लिखा था, जिसको स्वीकृति मिल गई है। डीएम ने बताया इन परिवारों को पहली किस्त के रूप में 25-25 हजार रुपये दिए जा रहे हैं। शासन से घायलों को दी जाने वाली आर्थिक मदद को भी स्वीकृति दे दी है।
प्रशासन ने 17 मई तक शासन से पैसा रिलीज हो जाने की उम्मीद जताई है। एसडीएम रामपुर मनिहारान को संबंधित लोगों से खाते नंबर लेने के निर्देश दिए गए हैं, जिससे पीड़ितों के बैंक खातों में राशि भेजी जा सके।
इसके अलावा शासन ने मृतक सुमित की पत्नी सुनीता को 15 लाख और गंभीर रूप से घायल संत कुमार के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष से एक व्यक्ति के लिए एक लाख रुपये की राशि जारी कर दी है, जिसके चेक भी संबंधित परिवारों को सौंप दिए गए हैं। स्वराज और फकीरचंद की बेटियों की शादी के लिए मदद दिलाने के लिए प्रशासन ने शासन को लिखा है।