फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Financial assistance of one crore rupees to the victim's family

पीड़ित परिवार को मिले एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता

Fri, 16 Sep 2022 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 16 Sep 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Financial assistance of one crore rupees to the victim's family
डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन करते रालोद कार्यकर्ता - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। लखीमपुर खीरी में अनुसूचित जाति की दो सगी बहनों के साथ सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या की घटना से आक्रोशित राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकर्ताओं ने सिटी मजिस्ट्रेट एपी सिंह को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। उन्होंने पीड़ित परिवार को एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता, एक परिजन को सरकारी नौकरी एवं सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की।
विज्ञापन

शुक्रवार को राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकर्ताओं ने सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपे ज्ञापन में आरोप लगाया कि प्रदेश में अनुसूचित जाति एवं जनजाति के लोगों पर अत्याचार हो रहे हैं। उत्तर प्रदेश सरकार कानून व्यवस्था के मोर्चे पर विफल साबित हो रही है। आए दिन हत्या, बलात्कार और लूट जैसी घटनाएं हो रही हैं। ज्ञापन में उन्होंने कहा कि अनुसूचित जातियों और आदिवासी समाज अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहा है। उन्होंने पीड़ित परिवार को शहरी क्षेत्र में आवास, एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता, परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी और सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की।
विज्ञापन

इस दौरान निवर्तमान प्रदेश महासचिव चौधरी धीर सिंह एवं चौधरी अयूब हसन, निवर्तमान जिलाध्यक्ष राव कैसर, राव फरमान, राव आरिफ मुखिया, राव शाकिर, हरपाल वाल्मीकि, रमेश चौहान, विशाल कांबोज, प्रवेश कश्यप, अनुज वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed