फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Finally broken the patience of farmers

आखिरकार टूटा किसानों का सब्र

Thu, 21 Jul 2016 12:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Thu, 21 Jul 2016 12:52 AM IST
विज्ञापन
Finally broken the patience of farmers
hangama - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर में गन्ना भुगतान को लेकर किसानों ने विकास भवन में आयोजित किसान दिवस में जमकर हंगामा किया। किसानों ने कहागन्ना मिल मालिक दिल्ली में मजे कर रहे हैं और किसानों के बच्चे भूख से तड़प रहे हैं।
विज्ञापन


किसानों ने कहा प्रशासन हट जाए तो वह चीनी खुद ही बिकवा देंगे। विकास भवन के सभागार में मुख्य विकास अधिकारी दीपक मीणा की अध्यक्षता में आयोजित किसान दिवस हंगामे के साथ ही शुरू हुआ।
विज्ञापन


किसान पहले तो अधिकारियों के समय से न पहुंचने पर भड़के। अधिकारियों पर किसानों की अनदेखी करने का आरोप लगाया। इसके बाद गन्ना भुगतान को लेकर हंगामा किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


किसानों ने कहा अधिकारी हर बार एक माह में गन्ना भुगतान कराने का आश्वासन दे रहे हैं, परंतु भुगतान नहीं कराया।  किसानों के बच्चे भूख से तड़प रहे हैं, फीस न देने पर स्कूलों से निकाला जा रहा है, लेकिन अधिकारी किसानों का दर्द समझने का प्रयास ही नहीं कर रहे है।

अब तो मार्केट भी ठीक हो चुका है। 4000 रुपये क्विंटल चीनी बिक रही है। फिर भी भुगतान देने को तैयार नहीं है। किसानों ने विद्युत निगम, लोनिवि द्वारा सड़कों की मरम्मत न करना, रजवाहों की सफाई, पानी न होने,  बैंकों द्वारा केसीसी बनाने की धांधली करने समेत 57 शिकायतें की।


सीडीओ ने अधिकारियों शिकायतों का शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए। सीडीअो ने किसानों की आपत्ति पर अनुपस्थित अफसरों का एक दिन का वेतन काटने और स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed