फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Finally broke the bond of life

आखिर टूट गई जीवन की डोर

Wed, 16 Mar 2016 01:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देवबंद
ब्यूरो/अमर उजाला, देवबंद Updated Wed, 16 Mar 2016 01:11 AM IST
विज्ञापन
Finally broke the bond of life
मृत आदमी के जीवित होने पर उसे उपचार के लिए लेकर जाते परिजन। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
 नगर की कैलाशपुरम कॉलोनी में अजीबोगरीब मामला देखने को मिला। चिकित्सक ने एक व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया था। परिजन उसे लेकर घर जाने लगे तो उसके शरीर में कुछ हरकत हुई। इस पर परिजन फिर चिकित्सक के पास ले गए।
विज्ञापन


निजी चिकित्सक ने भी उसके जिंदा होने की पुष्टि की। एंबुलेंस के माध्यम से उसे ऑक्सीजन देकर मेरठ भेजा गया, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। उसकी मौत से घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


नगर की कैलाशपुरम कॉलोनी निवासी अवनीश (58) पिछले काफी दिनों से बीमार चल रहा था, जिसे परिजनों ने उपचार के लिए मुजफ्फरनगर के एक हॉस्पिटल में भर्ती कराया हुआ था। सोमवार की शाम चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया, जिसके चलते परिजन उसे घर ले आए और उसके अंतिम संस्कार की तैयारी प्रारंभ कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान परिजनों में से किसी ने देखा कि अवनीश की सांसें चल रही हैं। तुरंत ही नगर के निजी चिकित्सक को बुलाकर दिखाया गया, जिसने उसके जिंदा होनी पुष्टि करते हुए उसे ऑक्सीजन लगा दिया और मेरठ के लिए रेफर कर दिया।


परिजन उसे लेकर मेरठ लेकर जा ही रहे थे कि रास्ते में उसकी सांसों की डोर फिर से टूट गई। तसल्ली के लिए चिकित्सकों से उसका चेकअप कराया गया। चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मंगलवार को परिजनों ने अवनीश का अंतिम संस्कार कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed