फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Fighting between two sides of scheduled society, eight injured

Saharanpur News: अनुसूचित समाज के दो पक्षों में मारपीट, आठ घायल

Fri, 10 Mar 2023 11:20 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Fri, 10 Mar 2023 11:20 PM IST
विज्ञापन
Fighting between two sides of scheduled society, eight injured
छुटमलपुर। फतेहपुर थाना क्षेत्र के गांव बढेड़ी घोघू में बृहस्पतिवार की रात अनुसूचित समाज के दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें दोनों तरफ से दो महिलाओं सहित आठ लोग घायल हो गए जिनका उपचार फतेहपुर सीएचसी पर कराया गया। हालांकि बाद में दोनों पक्षों फैसला हो गया। पुलिस ने दोनों पक्षों के 29 लोगों के खिलाफ 107/ 116 सीआरपीसी की कार्रवाई की है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गांव के सत्यम पुत्र विरेंद्र और सोमबीर पुत्र अतरु पक्षों के बीच बीती रात किसी बात को लेकर मारपीट हो गई। इसमें दोनों पक्षों से शालू पुत्री राजबीर, श्याम, पूनम पत्नी अमित, अनिल कुमार, विशाल और राजीव पुत्रगण इसम सिंह, इसम सिंह पुत्र सोमपाल और सुनील पुत्र प्रमोद घायल हो गए थे। इन सभी का पुलिस ने रात में ही फतेहपुर सीएचसी पर उपचार कराया। हालांकि बाद में ग्राम प्रधान की बैठक पर गांव के जिम्मेदार लोगों ने दोनों पक्षों में समझौता करा दिया।
विज्ञापन

उधर थानाध्यक्ष प्रमोद रावल ने बताया कि दोनों पक्ष एक ही समाज से थे और उनके बीच जिम्मेदार लोगों ने समझौता करा दिया है। फिर भी पुलिस ने एहतियात के तौर पर दोनों पक्षों के 29 लोगों के खिलाफ 107/ 116 सीआरपीसी की कार्रवाई की है। उन्होंने बताया कि गांव में शांति व्यवस्था भंग करने वालों के साथ सख्ती से निपटा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed