{"_id":"66ef1beb6703f37ee3007d24","slug":"fighting-between-the-parties-in-the-police-line-brick-also-thrown-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-132007-2024-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: पुलिस लाइन में पक्षों के बीच मारपीट, ईंट भी फेंकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: पुलिस लाइन में पक्षों के बीच मारपीट, ईंट भी फेंकी
Sun, 22 Sep 2024 12:48 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sun, 22 Sep 2024 12:48 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर पुलिस लाइन में झगड़ते दो पक्ष के लोग। स्त्रोत-सोशल मीडिया
सहारनपुर। पुलिस लाइन में दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। दोनों पक्ष के लोगों में जमकर लात-घूंसे चले। साथ ही ईंट भी फेंकी गई। इससे अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। पुलिस ने लोगों को बामुश्किल छुड़ाया। दोनों पक्षों के लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। महिला ने तीन के खिलाफ तहरीर दी है।
दरअसल, शनिवार को पुलिस लाइन स्थित महिला थाने में पति आकिल और महिला तस्लीम को काउसिलिंग के लिए बुलाया था। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते दोनों तरफ से थप्पड़बाजी, लात-घूंसे चलने लगे। मारपीट में एक बुजुर्ग महिला को भी चोट आई। तभी पुलिस लाइन में मौजूद पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और दोनों पक्ष को शांत कराया। पुलिस दोनों पक्षों को पकड़कर थाना सदर बाजार ले गए। पुलिस ने बताया कि गांव पड़ौली निवासी तस्लीम ने अपने पति आकिल पर दहेज उत्पीड़न को लेकर तहरीर दी थी।
उधर, महिला थाना प्रभारी बबीता तोमर का कहना है कि दोनों ही पक्षों की शनिवार को कोई तारीख नहीं थी। दोनों को 20 सितंबर को बुलाया गया था।