फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Fight in the office of the mining officer, case registered

Saharanpur News: खान अधिकारी कार्यालय में मारपीट, मुकदमा दर्ज कराया

Mon, 17 Jun 2024 02:50 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Mon, 17 Jun 2024 02:50 AM IST
विज्ञापन
Fight in the office of the mining officer, case registered
सहारनपुर। थाना सदर बाजार क्षेत्र के खान अधिकारी कार्यालय में एक व्यक्ति ने अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ मारपीट कर दी। अधिकारियों के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया। खान निरीक्षक की तरफ से थाना सदर बाजार में व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

मामला 13 जून का है। खान निरीक्षक अभिलाष चौबे ने बताया कि सुकेश सरवरिया नाम का एक व्यक्ति कार्यालय में आया। जब वह पहुंचा तब कार्यालय में खान अधिकारी सुभाष सिंह, खान निरीक्षक अभिलाष चौबे, जिया अफरोज खान निरीक्षक आदि अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे। उसने परमजीत कौर के नाम से एक जानकारी मांगी। उसे जानकारी दे दी गई। इसके बाद किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। गलत तरीके से काम करने का दबाव बनाया। इस पर उसे मना कर दिया। सभी को जेल भिजवाने की धमकी दी। आरोप है कि उसने अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ मारपीट कर दी। मामला थाने तक पहुंचा। खान निरीक्षक अभिलाष चौबे ने सुकेश सरवरिया के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने एवं मारपीट करने का थाना सदर बाजार में मुकदमा दर्ज कराया है। हालांकि, अभी यह नहीं पता लगा कि सुकेश कहां का रहने वाला है। मुकदमा दर्ज होते ही पुलिस ने तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed