फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   fight in bhankla

गांव भांकला में दो पक्षों में लाठी डंडे चले, आठ घायल

Wed, 11 Mar 2020 10:03 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 11 Mar 2020 10:03 PM IST
विज्ञापन
fight in bhankla
गांव भांकला में दो पक्षों में लाठी डंडे चले
विज्ञापन

रामपुर मनिहारान।
क्षेत्र के गांव भांकला में दो पक्षों में लाठी डंडे चले। इसमें एक बच्चे सहित आठ लोग घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर दो महिलाओं सहित 25 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

रामपुर मनिहारान थाने के गांव भांकला में मंगलवार की रात में किसी बात को लेकर गांव के श्याम सिंह व रजनीश पक्ष में लाठी डंडे चले। इसमें आठ वर्षीय बच्चे विकास सहित रोशनी, द्रोपदी, रजनीश, जसबीर, नरेश, सतीश सहित आठ लोग घायल हो गए, सभी घायलों को रामपुर मनिहारान सीएचसी में प्राथमिक जांच की। वहां के चिकित्सकों ने सभी घायलों को जिला चिकित्सालय रेफर किया। पुलिस ने रजनीश पक्ष की तहरीर पर श्याम, अंकित, मोहकम, सतबीर, पदम, बसंत, धर्मबीर, शेर सिंह, विक्रम, मंगेश, सुनील, राजाराम, मांगा, नीरज और सुनील, श्याम पक्ष की ओर से नरेश, रजनीश, कल्लू, राजेश, मोनू, विजेंद्र, रवि, रोशनी, जसबीर व ममता को नामजद किया गया है। थाना प्रभारी उमेश रोरिया ने बताया दोनों पक्षों में किसी बात को लेकर लाठी डंडे चले। इसमें आठ लोग घायल हुए हैं। रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed