फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Fever outbreak in Tiwaya, team of medical officers arrived

तिवाया में बुखार का प्रकोप, चिकित्साधिकारियों की टीम पहुंची

Sun, 10 Oct 2021 10:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Oct 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
Fever outbreak in Tiwaya, team of medical officers arrived
सहारनपुर। पुवांरका ब्लॉक के गांव तिवाया में बुखार का प्रकोप है। लगभग हर घर में बुखार के मरीज हैं। कई मरीज अस्पतालों में भर्ती भी हैं। रविवार को चिकित्साधिकारियों की टीम गांव पहुंची। गांव में शिविर लगाकर लोगों के नमूने लिए और जरूरी दवाओं का वितरण भी कराया गया।
विज्ञापन

शनिवार की सुबह पुवांरका सीएचसी के प्रभारी डॉ. देशराज, जिला मलेरिया अधिकारी शिवांका गौड़ और अन्य चिकित्साधिकारी गांव तिवाया पहुंचे। स्वास्थ्य टीमों द्वारा रोगियों की स्लाइड एवं अन्य टेस्ट के लिए नमूने लिए गए। चिकित्साधिकारियों ने ग्रामीणों को संचारी रोगों से बचाव की जानकारी दी। आशा, आंगनबाड़ी और चिकित्सा विभाग से जुड़े अन्य कर्मचारियों को ग्रामीणों को जागरूक करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

संचारी रोगों से बचने इन बातों का ध्यान रखें।
- दिमागी बुखार का टीका जरूर लगवाएं।
- मच्छरों से बचने के लिए मच्छरदानी, मच्छररोधी अगरबत्ती या कॉयल का प्रयोग करें।
- पूरे आस्तीन की कमीज, फुल पैंट और मोजे पहनें।
- अपने घर और मोहल्ले को साफ रखें, पानी जमा ना होने दें।
- घर की खिड़कियों पर जाली लगवाएं।
- पीने के लिए इंडिया मार्का हैंड पंप के पानी का प्रयोग करें।
- पीने का पानी पानी हमेशा ढककर रखें।
- पक्के व सुरक्षित शौचालय का प्रयोग करें।
- शौच के बाद व खाने के पहले हाथों को साबुन से अच्छी तरह धोए।
- नाखूनों को काटते रहें, क्योंकि लंबे नाखूनों से भोजन बनाने व खाने
से भोजन दूषित होता है।
- दिमागी बुखार के मरीज को दाएं या बाएं करवट लिटाएं।
- यदि तेज बुखार हो तो पानी से बदन पोंछते रहें।
- बेहोशी व झटके की स्थिति में मरीज के मुंह में कुछ ना डालें।
- झोलाछाप डॉक्टरों से इलाज ना कराएं, सरकारी अस्पताल या योग्य चिकित्सक के पास पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed