फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Ferocious dogs mauled 85 sheep to death in Saharanpur

UP: खूंखार कुत्तों ने 85 भेड़ों को नोंच-नोंचकर मार डाला, पीड़ित मालिक को हुआ इतने लाख का नुकसान

Mon, 11 Mar 2024 11:50 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Mon, 11 Mar 2024 11:50 AM IST
सार

Meerut News : सहारनपुर में खूंखार कुत्तों ने 85 भेड़ों को नोंच-नोंचकर मार डाला। पीड़ित भेड़ पालक को इतने लाख रुपये का नुकसान हुआ है।

विज्ञापन
Ferocious dogs mauled 85 sheep to death in Saharanpur
जानकारी देते लोग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहारनपुर के रामपुर मनिहारान में कस्बे की सांई धाम कॉलोनी में खूंखार कुत्तों के झुंड ने रविवार की रात एक भेड़ पालक के घेर में घुसकर 85 भेड़ों को नोंच-नोंचकर मार डाला। पीड़ित के अनुसार, भेड़ों की मौत से उसे करीब 13 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।

विज्ञापन


भेड़ पालक राजेंद्र पाल का कहना है कि जाग होने पर जब वह घेर में पहुंचा तो कुत्तों ने उस पर भी हमला करने की कोशिश की। किसी तरह उसने अपनी जान बचाई। पड़ोसियों के इकट्ठा होने पर शोर मचाने के बाद कुत्ते दीवार फांदकर भाग गए।

विज्ञापन

सूचना के बाद पशु चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर संजय चतुर्वेदी के निर्देश पर पशु चिकित्सा विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच जांच की। हल्का लेखपाल ने भी पीड़ित से मिलकर नुकसान का आंकलन किया है।

यह भी पढ़ें: मेरठ में मुठभेड़: पैर में गोली लगने से एक बदमाश घायल, दूसरे को पीछा कर ईंख के खेत में पकड़ा

बताया गया कि मौके पर एकत्र भेड़ पालक व कॉलोनी के लोगों ने खूंखार कुत्तों को पकड़ने के साथ-साथ पीड़ित भेड़ पालक को मुआवजा देने की विधायक और तहसील प्रशासन से मांग की है।

यह भी पढ़ें: UP: लोकदल के राष्ट्रीय महासचिव चौधरी विजेंद्र सिंह ने पार्टी से दिया इस्तीफा, बोले- जल्द ही लेंगे निर्णय

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed