{"_id":"6a57e78ddc5494e4c101f2b3","slug":"female-student-accuses-headmaster-of-molestation-villagers-create-a-ruckus-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-179642-2026-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: छात्रा ने प्रधानाध्यापक पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप, ग्रामीणों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: छात्रा ने प्रधानाध्यापक पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप, ग्रामीणों ने किया हंगामा
Thu, 16 Jul 2026 01:33 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Thu, 16 Jul 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
नानौता। क्षेत्र के एक गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में कक्षा पांच की छात्रा ने प्रधानाध्यापक पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया। पता चलते ही ग्रामीणों ने विद्यालय में पहुंचकर हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस प्रधानाध्यापक को पूछताछ के लिए थाने ले आई। हालांकि शाम तक परिजनों ने तहरीर नहीं दी थी।
बुधवार सुबह क्षेत्र के एक गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक पहुंचे थे। आरोप है कि कुछ समय बाद कक्षा पांच की छात्रा रोते हुए घर पहुंच गई। परिजनों ने जब उससे समय से पहले घर आने का कारण पूछा तो छात्रा ने प्रधानाध्यापक पर छेड़छाड़ करने और किसी को कुछ न बताने के लिए कहने का आरोप लगाया। छात्रा की बात सुनकर परिजन आक्रोशित हो गए। परिजन बड़ी संख्या में ग्रामीणों के साथ विद्यालय पहुंच गए और उन्होंने कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया। परिजनों का आरोप है कि घटना के बाद प्रधानाध्यापक उनके घर भी पहुंचे थे और छात्रा का फॉर्म भरवाने की बात कह रहे थे।
वहीं, प्रधानाध्यापक ने आरोपों को गलत बताया है। उनका कहना है कि उन्होंने छात्रा से विद्यालय में सफाई करने के लिए कहा था। इसी बात से नाराज होकर छात्रा घर जाने की बात कहकर विद्यालय से चली गई। मौके पर पहुंची पुलिस प्रधानाध्यापक को पूछताछ के लिए थाने पर लेकर आई। हालांकि बाद में छात्रा के पिता ने छेड़छाड़ की घटना से इन्कार कर दिया। थाना प्रभारी ज्ञानेश्वर बौद्ध ने बताया कि संबंध में कोई तहरीर नहीं आई है। फिर भी मामले से जुड़े सभी पक्षों से पूछताछ की जा रही है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर ली जाएगी।