{"_id":"6a8b3c919b2a0853be08fed0","slug":"female-leopard-and-four-cubs-spotted-in-the-nosarhedi-forest-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-182342-2026-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: नोसरहेड़ी के जंगल में दिखाई दी मादा गुलदार और चार शावक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: नोसरहेड़ी के जंगल में दिखाई दी मादा गुलदार और चार शावक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
छुटमलपुर। अलीपुर सम्भालकी नदी के पुल से आगे गांव हलवाना और नोसरहेड़ी की सीमा में मादा गुलदार और उसके चार शावक एक सप्ताह से दिखाई दे रहे हैं। इससे आसपास के ग्रामीणों में भय का माहौल है। ग्रामीणों की सूचना पर वनकर्मियों ने भी रविवार को मौके पर पहुंच कर आसपास के खेतों का निरीक्षण किया।
शिवालिक वन प्रभाग की मोहंड रेंज के अंतर्गत आने वाले नोसरहेड़ी गांव के रकबे में लगे कांग्रेस नेता मुजतबा मलिक के एग्स फ़ार्म के पास यह गुलदार और उसके शावक दिखाई दे रहे हैं। फार्म पर काम करने वाले कर्मचारियों यूसुफ़, सागर और ऋषभ ने बताया कि उन्हें एक सप्ताह से गुलदार और उसके शावक दिखाई दे रहे हैं। कभी दिन में तो कभी रात के वक्त दिखाई दे जाते हैं। इससे आसपास के किसानों में भय का माहौल है।
एग्स फार्म के कर्मचारियों का कहना है कि उन्हें अब रात के वक्त बाहर निकलने में डर लगने लगा है। कांग्रेस नेता मुजतबा मलिक ने इस संबंध में वन क्षेत्राधिकारी मोहंड लव सिंह को फोन पर सूचना दी। इसके बाद उन्होंने वन कर्मचारियों की टीम को मौके पर भेजा। मुजतबा एडवोकेट ने जल्द से जल्द पिंजरा लगा कर गुलदार को पकड़ कर जंगल में छुड़वाने की मांग की है।
विज्ञापन
-- - वन कर्मचारियों की टीम को मौके पर भेजा गया है। सर्च अभियान चलाया जा रहा है। पद चिह्न मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। -लव सिंह, वन क्षेत्राधिकारी मोहंड