फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   fast for ration on DM office

राशन के लिए डीएम दफ्तर पर अनशन

Wed, 16 Mar 2016 01:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Wed, 16 Mar 2016 01:18 AM IST
विज्ञापन
fast for ration on DM office
राशन न मिलने के विरोध में डीएम कार्यालय पर धरने पर बैठा ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
पांच महीने से राशन नहीं मिलने से नाराज नागल के गांव खटौली निवासी इस्लाम मलिक डीएम कार्यालय के बाहर अनशन पर बैठ गए हैं। उन्होंने अधिकारियों पर उनके शिकायती पत्रों को गंभीरता से न लेने का आरोप लगाया। साथ ही  कार्रवाई न होने तक अनशन जारी रखने की बात कही। 
विज्ञापन


इस्लाम मलिक ने आरोप लगाया कि उनके गांव का राशन डीलर पांच महीने से बीपीएल कार्डधारकों को राशन नहीं दे रहा है।  वह बीपीएल कार्ड धारक है। ऐसे में वह भी पांच महीने से  राशन डीलर के यहां चक्कर लगा रहा है। इस अंतराल में उसे न तो राशन दिया गया और न ही राशन न देने की वजह बताई। 
विज्ञापन


इस संबंध में उसने एसडीएम देवबंद से लेकर विभागीय अधिकारियों से भी लिखित शिकायत की। आरोप है कि अधिकारियों ने उसकी शिकायत को गंभीरता से नहीं लिया। उन्होंने   राशन डीलर के साथ ही विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों पर भी मिलीभगत कर राशन की कालाबाजारी करने का आरोप लगाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed