{"_id":"679a7442fecd30bdc10f61d8","slug":"farmers-will-vacate-400-m-of-land-for-highway-construction-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-141397-2025-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: हाईवे निर्माण के लिए किसान खाली करेंगे 400 मी.जमीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: हाईवे निर्माण के लिए किसान खाली करेंगे 400 मी.जमीन
Thu, 30 Jan 2025 12:02 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Thu, 30 Jan 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
गांव कलसी में धरनारत किसानों से बात करती एसडीएम नकुड़ संगीता राघव। श्रोत कर्मचारी
तीतरों। कलसी में धरने पर बैठे किसानों अधिकारियों के आश्वासन के बाद 400 मीटर भूमि पर हाईवे का निर्माण कार्य कराने के लिए सहमति दे दी। एसडीएम नकुड़ संगीता राघव और एनएचएआई के अधिकारी किसानों के बीच पहुंचे थे।
बता दें, कि गांव कलसी में रामरायखेड़ी व बाल्लू के किसान अपनी अधिग्रहीत भूमि का मुआवजा लेने के लिए 218 दिनों से धरना दे रहे हैं। बुधवार को एसडीएम नकुड़ व एनएचएआई के अधिकारी धरनारत किसानों के बीच पहुंचे। उन्होंने कब्जे वाली एक किमी भूमि में से 500 मीटर भूमि पर हाईवे निर्माण का काम करने के लिए कहा। जिस पर किसानों ने 400 मीटर भूमि पर निर्माण कार्य करने की सहमति दे दी। किसानों ने थ्रीडी सूची का दुरुस्तीकरण, ज्यादा भूमि लेने के बाद उनके नाम पर सही पैमाइश अंकित न करने तथा परिसंपत्तियों का समाधान न होने की शिकायतें रखीं।
एसडीएम नकुड़ ने संबंधित अधिकारियों को उक्त समस्याओं का त्वरित निस्तारण करने के निर्देश दिए। एसडीएम नकुड़ संगीता राघव ने बताया कि किसानों की तमाम छोटी-छोटी समस्याओं के समाधान करने के निर्देश कर्मचारियों को दे दिए हैं। इसके बाद किसानों ने हाईवे के कर्मचारियों को भूमि सौंप दी। इस दौरान भाकियू जिलाध्यक्ष नरेश स्वामी, धर्मवीर सिंह, हाजी तहसीन चौधरी, मोनू प्रधान, प्रदीप शर्मा, कवरपाल सिंह, बलराम सिंह, जुल्फान, जसबीर सिंह आदि मौजूद रहे।