फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Farmers will start plow revolution from December 21: Rakesh Tikait

21 दिसंबर से हल क्रांति शुरू करेंगे किसान : राकेश टिकैत

Wed, 06 Nov 2019 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Nov 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
Farmers will start plow revolution from December 21: Rakesh Tikait
गंगोह के सिकंदरपुर में भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता का मार्ल्यापण कर स्वागत करते किसान - फोटो : SAHARANPUR
21 दिसंबर से हल क्रांति शुरू करेंगे किसान : राकेश टिकैत
विज्ञापन

गंगोह (सहारनपुर)। भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि राजनीतिक पार्टियां किसानों को आपस में बांटने का काम कर रही हैं। 21 दिसंबर को देश में हल क्रांति की शुरुआत की जा रही है। इस क्रांति में सभी किसान जिला मुख्यालयों पर अपने कृषि औजार लेकर पहुंचेंगे। यदि प्रदेश सरकार ने जल्द ही बिजली की दरों में कमी नहीं की तो भाकियू ‘मीटर उखाड़’ अभियान चलाएगी।

गंगोह कोतवाली क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर उर्फ गौसगढ़ में आयोजित किसान महापंचायत को संबोधित करते हुए चौधरी राकेश टिकैत ने कहा कि आज किसान दुखी हैं। सरकार विपक्ष को खत्म करने के साथ-साथ विभिन्न संगठनों को भी खत्म कर रही है। सरकार देश में पांच बड़े समझौते करने जा रही है। इसमें ठेकेदारी प्रथा भी शामिल है, जिसमें किसानों की जमीन 15 हजार रुपये बीघा के हिसाब से विदेशी कंपनियां लेंगी और जमीनों को बंजर करके देश से खेती को खत्म कर देंगी। किसान पूरी तरह से बर्बाद हो जाएंगे। भाकियू 21 दिसंबर को देशभर में हल क्रांति की शुरुआत करने जा रही है। हल क्रांति को सफल बनाने के लिए प्रत्येक गांव में 25 ग्रामीणों की एक कमेटी बनाई जाएगी। इसके बाद भी यह कमेटी किसानों के हितों में लगातार कार्य करती रहेगी। विद्युत विभाग 10 हजार का बकाया बिल होते ही कनेक्शन काटकर किसानों का शोषण कर रहा है। यदि जल्द ही बिजली की दरें कम नहीं कीं, तो भाकियू ‘मीटर उखाड़’ अभियान चलाएगी। सरकार को किसानों की चिंता नहीं है, बल्कि उसे यह चिंता है कि वोट कैसे मिलेगी। इससे पूर्व राकेश टिकैत को गंगोह के मुबारकपुर गेट से रोड शो के साथ सभा स्थल तक लाया गया। अध्यक्षता चौधरी केहर सिंह ने की और संचालन अशोक कुमार ने किया। तहसील अध्यक्ष देशपाल चौधरी, भाकियू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य मनमोहन सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी विनय कुमार, प्रदेश सचिव ओमपाल मलिक, मंडल अध्यक्ष भंवर सिंह, जिलाध्यक्ष चौधरी चरण सिंह, युवा जिलाध्यक्ष चौधरी मेवाराम, चौधरी अशोक कुमार, चौधरी देशपाल, बृजपाल सैनी, मेहरबान कुरैशी, संजय चौधरी, सुलेखचंद, अरविंद चौधरी आदि ने भी महापंचायत को संबोधित किया।

गंगोह के सिकंदरपुर में किसान महापंचायत में पहुंचे किसान

गंगोह के सिकंदरपुर में किसान महापंचायत में पहुंचे किसान- फोटो : SAHARANPUR

गंगोह के गांव सिकंदरपुर में किसान महापंचायत को संबोधित करते भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी

गंगोह के गांव सिकंदरपुर में किसान महापंचायत को संबोधित करते भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी - फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed