फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Farmers will rise from strike only after taking full payment of sugarcane

Saharanpur News: गन्ने का पूरा भुगतान लेकर ही धरने से उठेंगे किसान

Wed, 04 Jan 2023 07:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Jan 2023 07:00 AM IST
विज्ञापन
Farmers will rise from strike only after taking full payment of sugarcane
नागल। बकाया गन्ना भुगतान को लेकर किसान राष्ट्रीय मजदूर संगठन कार्यकर्ताओं का दूसरे दिन भी बजाज हिंदुस्थान शुगर मिल गांगनौली पर धरना जारी रहा। धरनारत किसानों का कहना है कि जब तक गन्ने का पूरा भुगतान नहीं होता तब तक अनिश्चितकालीन धरना चलता रहेगा।
विज्ञापन

धरने को संबोधित करते हुए प्रदेश महासचिव जितेंद्र सिंह पनियाली ने कहा कि सरकार निकम्मी है। किसानों का भला नहीं चाहती है। यदि सरकार चाहे तो दो दिन में किसानों के गन्ने का भुगतान हो सकता हैं, लेकिन सरकार किसानों को बर्बाद करना चाहती है। उन्होंने कहा कि 15 जनवरी तक यदि शुगर मिल ने बकाया गन्ने का पूरा भुगतान नहीं किया तो डिस्टलरी पर तालाबंदी कर दी जाएगी। लोकेश राणा एवं जिलाध्यक्ष सुखबीर सिंह ने कहा कि शुगर मिल पर करीब 200 करोड़ रुपये रुपये बकाया हैं। प्रशासन ने मामूली सी कार्रवाई मिल पर की है जो केवल किसानों के साथ छलावा है। उन्होंने कहा कि किसान न तो चीनी बिक्री रोकेगा और न ही गन्ने की आपूर्ति बंद करेगा लेकिन रात दिन किसान मिल गेट पर डटे रहेंगे।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष सुखबीर सिंह ने कहा कि जल्द ही संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरदार वीएम सिंह भी धरने में शामिल होने पहुंचेंगे। धरने में मुख्य रूप से कंवरपाल सिंह, नवीन त्यागी, नवाब सिंह, ऋषिपाल सिंह, गौरव कुमार, मेनपाल प्रधान, सतपाल प्रधान, शक्ति सिंह, नाथीराम, शेर सिंह आदि मौजूद रहे। इससे पहले कड़ाके की ठंड में भी रात भर किसान धरना स्थल पर डटे रहे। उनके भोजन की व्यवस्था भी वहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed